फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Young man raped 70 year old woman in Ujjain FIR written after 12 hours

MP: उज्जैन में 70 साल की बुजुर्ग से युवक ने किया दुष्कर्म, 12 घंटे बाद लिखी गई FIR, सीएम के जिले में भी यह हाल

Fri, 21 Jun 2024 12:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Jun 2024 12:23 PM IST
सार

बीना में रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा अपने बेटे के साथ काम की तलाश में उज्जैन आई थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर वृद्धा अपने बेटे के साथ सोई थी। सुबह करीब छह बजे एक बदमाश ने उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Young man raped 70 year old woman in Ujjain FIR written after 12 hours
बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काम की तलाश में उज्जैन आई एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने बुजुर्ग महिला को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक तरफ बुजुर्ग दरिंदगी की शिकार हुई, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी उसे मानसिक रूप से परेशान किया। ऐसा तब हुआ जब महिला न्याय की आस में थाने पहुंची। थाना पुलिस ने उसकी मदद करने के जगह मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया और करीब 12 घंटे बीतने के बाद केस दर्ज किया। 

विज्ञापन


दरअसल, बीना में रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा अपने बेटे के साथ काम की तलाश में उज्जैन आई थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर वृद्धा अपने बेटे के साथ सोई थी। सुबह 6 बजे के करीब एक बदमाश उसके पास पहुंचा और डरा धमकाकर उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। इस दौरान वृद्धा ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन सुबह प्लेटफार्म पर कोई नहीं था जो उसकी मदद कर पाता। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश वृद्धा को डरा धमकाकर अपने साथ नीलगंगा के पास बने टूटे रेलवे क्वार्टर में ले गया, जहां उसके दुष्कर्म किया और फरार गया। घटना के बाद वृद्धा अपने बेटे के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। न्याय की तलाश में दोनों मां बेटे जीआरपी थाने पर पहुंचे थे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर की पुलिस को वृद्धा की बातों पर भरोसा नहीं था। यही कारण है कि उन्होंने कार्रवाई के लिए वृद्धा का मेडिकल करवाया, इस दौरान पुलिस ने तब तक केस दर्ज नहीं किया जब तक मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो गई। करीब 12 घंटे बाद पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्लेटफार्म नंबर 8 रेलवे स्टेशन का एक ऐसा स्थान है, जहां पर लोगों की आवाजाही सबसे कम होती है। घटना के बाद पुलिस लोगों से पूछताछ तो कर ही रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


चंद कदमों की दूरी पर है थाना 
रेलवे स्टेशन के पास जहां यह वारदात हुई वहां रेलवे का जीआरपी और आरपीएफ थाना है। इसके साथ ही चंद कदमों की दूरी पर नीलगंगा और देवासगेट थाना भी है। इतनी मुस्तेदी के बाद भी अपराधियों पर शायद पुलिस का भय नहीं है, इसीलिए वह बेखोफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed