फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Yoga instructor Krishna Mishra reacted to the fire in the sanctum sanctorum in mahakal

Ujjain Incident: गर्भगृह में लगी आग, योग प्रशिक्षक कृष्णा मिश्रा बोले- श्रद्धा विश्वास को खेल में नहीं बदले

Mon, 25 Mar 2024 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Mar 2024 02:45 PM IST
सार

Ujjain Incident: प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह में आग लग गई। इस हादसे के बाद योग प्रशिक्षक और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा मिश्रा ने कहा कि महाकाल में भस्म आरती अग्नि कांड से महाकाल बाबा ने साफ संदेश दे दिया कि मुझे अपनी आस्था भावनाओ में देखो, मेरे भूगर्भ को खेल का परिसर ना बनाएं।

विज्ञापन
Yoga instructor Krishna Mishra reacted to the fire in the sanctum sanctorum in mahakal
योग प्रशिक्षक कृष्णा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन की तरह सोमवार तड़के भी भस्म आरती हो रही थी। सुबह करीब 5.45 बजे आरती के अंतिम क्षणों में बाबा को गुलाल चढ़ाया जा रहा था। साथ में पुजारी भी एक दूसरे पर गुलाल डाल रहे थे। इसी दौरान आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गुलाल गिरने से वह बिखर गया। इसके बाद महाकाल के ऊपर बांधे गए फ्लेक्स में आग पकड़ लग गई।

विज्ञापन


इस हादसे के बाद अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा मिश्रा ने कहा कि जब से महाकाल लोक बना है बाहर के भक्त पर्यटक की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है, जिसका कारण आध्यात्म के साथ पर्यटन का जुड़ना है जो सराहनीय है, इस कलयुग को देखते हुए। लेकिन अब यहां आस्था विश्वास कम स्वार्थ, प्रदर्शन ज्यादा होने लगा है। जबकि आध्यात्म स्थल परमार्थ एवं  स्वयदर्शन से जुड़ने की भावना पैदा हो इसके लिए होते हैं।
विज्ञापन


रील में महाकाल कम उनका चेहरा ज्यादा दिख सके
महाकाल पंडित पुरोहितों ने भी ओर अधिक आकर्षण बढ़ाने के लिए तरह तरह के प्रयोग शुरू कर दिए हैं। साथ ही अब यह देखा गया है अधिकांश पंडित महाकाल ज्योतिर्लिंग पर कम कैमरा पर ध्यान ज्यादा देते हैं, ताकि उनकी रील में महाकाल कम उनका चेहरा ज्यादा दिख सके और रील वायरल हो सके। मुझे पूर्ण विश्वास है इस घटना से शासन प्रशासन उचित कदम उठाएगा, ताकि ऐसी घटना पुनः ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed