फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Woman dies at Kaytha toll plaza on Ujjain-Maksi road

लापरवाही में गई जान: टोल नाके पर रसीद कटवाने के बाद आगे बढ़ रहा था ट्रक, महिला गिरी और टायर के नीचे आ गई, मौत

Thu, 23 May 2024 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 07:00 PM IST
सार

उज्जैन-मक्सी मार्ग के कायथा टोल प्लाजा पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला टोल प्लाजा में ही काम करती थी। महिला कायथा की रहने वाली थी।

विज्ञापन
Woman dies at Kaytha toll plaza on Ujjain-Maksi road
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में गुरुवार दोपहर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें टोल नाके पर काम करने वाली एक महिला बेरियर पार कर एक अन्य महिला कर्मचारी के पास पहुंच रही थी। तभी टोल नाके से गुजर रहे डंपर में महिला का पल्लू उलझा और उसके बाद महिला कुछ इस तरह नीचे गिरी की उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


वीडियो को देखने पर यह जरूर लग रहा था कि यह मामला उज्जैन जिले का ही है। लेकिन जब इस मामले की जानकारी निकाली गई तो पता चला कि यह वीडियो कायथा स्थित टोल नाके का है। जहां पर महिला स्व सहायता समूह टोल का संचालन करता है।
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी को लेकर जब कायथा थाना प्रभारी ज्योति दीक्षित से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि अस्मिता उर्फ पूजा पति दिलीप राठौड़ उम्र 28 वर्ष कायथा टोल नाके पर वराह मिहिर स्व सहायता समूह की सदस्य थी। जो कि टोलकर्मी के रूप में यहां अपनी सेवाएं दे रही थी। घटना सुबह 11:30 की है, जब अस्मिता किसी काम से टोल पर पर्ची काट रही एक अन्य कर्मचारियों के पास जा रही थी। तभी टोल के बैरिकेड से निकल रहे पीले डंपर MP-13 GA-1734 में अस्मिता की साड़ी का पल्लू उलझ गया। यह घटनाक्रम महज कुछ सेकेंड में घटित हुआ, जिसमें महिला जैसे ही नीचे गिरी तो ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की सूचना टोलकर्मियों द्वारा थाने परदी गई थी, जिसके बाद मृतका को पोस्टमॉर्टम के लिए तराना ले जाया गया। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग कायम किया है। वैसे सोर्स बताते हैं कि इस मामले में पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed