फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Why this cruelty in Ujjain? Dog was made unconscious and its leg was cut off

MP News: आखिर यह क्रूरता क्यों? उज्जैन में कुत्ते को बेहोश कर काट दी टांग, जानें क्या है मामला

Wed, 24 Jul 2024 09:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2024 09:52 AM IST
सार

उज्जैन शहर के ब्राह्मण गली क्षेत्र में सोमवार रात करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति ने काले रंग के कुत्ते को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बेहोश हो जाने के बादा निर्दयतापूर्वक उसका उल्टा पैर काट दिया। घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।

विज्ञापन
Why this cruelty in Ujjain? Dog was made unconscious and its leg was cut off
उज्जैन में आखिर यह क्रूरता क्यों....? मानवीयता की हद पार..... कुत्ते को बेहोश कर काट दी टांग..

विस्तार

पुराने शहर उज्जैन में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने रात के अंधेरे में कुत्ते को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उसके बेहोश होने के बाद बेरहमी से उसकी टांग काट दी। टांग काटने वाले को इस बात का डर भी था कि कहीं इस से कुत्ते की जान ना चली जाए, इसीलिए व्यक्ति ने कुत्ते के पैर में टांके भी लगा दिए।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
उज्जैन शहर के ब्राह्मण गली क्षेत्र में सोमवार रात करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति ने काले रंग के कुत्ते को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया और जब वह बेहोश हो गया तो निर्दयतापूर्वक कुत्ते का उल्टा पैर काट दिया। कुत्ते की टांग काटने जानकारी क्षेत्रवासियों को उस समय लगी जब कुत्ते की बेहोशी खत्म हुई और वह दर्द के कारण लगातार भौंकने लगा। उसकी आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए, जब उन्होंने कुत्ते की एक टांग कटी देखी तो सभी ने आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि तंत्र-मंत्र और ओघड़ क्रिया के लिए इस प्रकार किसी भी जानवर को कष्ट पहुंचाना गलत है। इस प्रकार का कृत्य जिसने भी किया हो उसे सजा जरूर मिलना चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस करे कार्रवाई 
क्षेत्रवासियों का कहना है कि तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के चलते कुत्ते का पैर काटा गया है। कुत्ते का पैर काटने वाले व्यक्ति कि हम लोग तलाश कर रहे हैं, हमने आरोपी को पकड़ने के लिए थाने में शिकायत की है। साथ ही पुलिस से निवेदन किया है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसने भी सुना कहा- घटना गलत
तंत्र-मंत्र के लिए कुत्ते की टांग काटने की जानकारी जिस भी व्यक्ति तक पहुंची, उसने मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना की निंदा की। कहा की अपने स्वार्थ के लिए इस प्रकार किसी पशु को कष्ट देना बिल्कुल गलत है, अंधविश्वास के चलते ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारी तरह पशुओं में भी जान होती है।
 

 

 

उज्जैन में आखिर यह क्रूरता क्यों....?  मानवीयता की हद पार..... कुत्ते को बेहोश कर काट दी टांग..

 

उज्जैन में आखिर यह क्रूरता क्यों....?  मानवीयता की हद पार..... कुत्ते को बेहोश कर काट दी टांग..

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed