फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   What is the connection of Ujjain with the Thank You Yatra

Ujjain News: उज्जैन का धन्यवाद यात्रा से क्या है कनेक्शन, तमाम संगठन सीएम को क्यों कह रहे धन्यवाद

Thu, 27 Mar 2025 04:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 04:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन में शराबबंदी लागू करने पर धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने धन्यवाद यात्रा निकाली। जनअभियान परिषद द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। नगर निगम सभापति कलावती यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। विभिन्न संगठनों, महिलाओं व धर्म प्रेमी जनता ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

विज्ञापन
What is the connection of Ujjain with the Thank You Yatra
उज्जैन का धन्यवाद यात्रा से क्या है कनेक्शन, कभी महिला मंडल तो कभी अन्य संगठन शामिल होकर मुख्यम

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में आए दिन महिला मंडल व सामाजिक संगठन धन्यवाद यात्रा निकाल रहे हैं। यह सभी संगठन मुख्यमंत्री को उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय पर धन्यवाद कह रहे हैं। अभी कुछ दिनों पुरोहित महिला मंडल ने टावर चौक पर एकत्रित होकर मानव शृंखला बनाई थी और मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा था। अभी इस आयोजन को हुआ कुछ दिन भी नहीं बीते हैं कि अब फिर सामाजिक संगठनों ने एकमत होकर धन्यवाद यात्रा निकाली है, जिसे निकालने का कारण सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धार्मिक नगरी उज्जैन में शराबबंदी करना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घटस्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से, जानें इस बार कितने दिन रहेगा व्रत
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धार्मिक स्थलों पर शराब विक्रय का पूर्ण प्रतिबंध पर करने पर महिला संगठनों द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही एक धन्यवाद यात्रा निकालकर मानव शृंखला बनाई गई थी और मुख्यमंत्री को इस ऐतिहासिक कदम के लिए धन्यवाद भी दिया गया था, लेकिन अब फिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लिए गए इस  ऐतिहासिक निर्णय को लेकर धर्म प्रेमी जनता के साथ-साथ संत समाज, शहरवासियों और विशेष कर महिलाओं में हर्ष व्याप्त किया और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आज धन्यवाद यात्रा एवं हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। जो निरंतर स्वैच्छिक संगठनों के  माध्यम से शहर के अलग-अलग स्थान पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में आम जनता ने सहभागिता निभाकर इस निर्णय के पक्ष समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अरुण व्यास ने बताया कि शहीद पार्क से प्रारंभ हुई धन्यवाद यात्रा घास मंडी चौराहा,माधव नगर हॉस्पिटल, गुरुद्वारा एवं इंदिरा गांधी चौराहा होते हुए शहीद पार्क में हुई। यात्रा का शुभारंभ नगर निगम सभापति कलावती यादव ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्णय की प्रशंसा की और कहा कि शहर में धार्मिक वातावरण निर्मित होगा, साथ ही शराबबंदी से उज्जैन नगरी को धार्मिक नगरी मान्यता मिलेगी। बाबा महाकाल की कृपा से पूरे शहर में धार्मिक वातावरण निर्मित है और शराब बंदी के निर्णय से हम सब उत्साह और उमंग से भरे हुए हैं। सनातन धर्म की रक्षा तथा लोगों में धार्मिक भावना का जागरण होगा।

ये भी पढ़ें- मस्तक पर चंद्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्म रमाकर भक्तों को दिए दर्शन

धन्यवाद यात्रा के दौरान यह संगठन रहे मौजूद
धन्यवाद यात्रा आयोजन में ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, आशा कार्यकर्ता, गायत्री परिवार, जन शिक्षण संस्थान, परिषद की नवांकुर संस्थाएं संकल्प समर्थ ऑर्गेनाइजेशन व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति दताना, देवी अवंतिका सामाजिक युवा कल्याण संस्था, इनीशिएटिव समिति,संवाद शोध संस्थान, सुरभि जन कल्याण समिति, देव संजीवनी सामाजिक कल्याण संस्था, खेल एवं युवा कल्याण विभाग,शिप्रा उपभोक्ता संरक्षण संस्था, खादी ग्रामोद्योग महिला उत्थान समिति, मां हरसिद्धि समग्र उत्थान, श्री हरि शरणम समिति ग्राम विकास प्रस्फुटन एवं मेंटर की अहम भूमिका रही। यात्रा में परिषद के नेटवर्क से जुड़े छात्र-छात्राओं, प्रस्फुटन समिति सदस्यों व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ शहर की धर्म प्रेमी जनता ने भी सहभागिता निभाई।

उज्जैन का धन्यवाद यात्रा से क्या है कनेक्शन, कभी महिला मंडल तो कभी अन्य संगठन शामिल होकर मुख्यम

महिला मंडल ने निकाली धन्यवाद यात्रा

 

उज्जैन का धन्यवाद यात्रा से क्या है कनेक्शन, कभी महिला मंडल तो कभी अन्य संगठन शामिल होकर मुख्यम

महिला मंडल ने निकाली धन्यवाद यात्रा

 

उज्जैन का धन्यवाद यात्रा से क्या है कनेक्शन, कभी महिला मंडल तो कभी अन्य संगठन शामिल होकर मुख्यम

महिला मंडल ने निकाली धन्यवाद यात्रा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed