{"_id":"64fc0221e438f375810f5c04","slug":"water-level-of-shipra-river-increased-due-to-continuous-rain-in-ujjain-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा; रामघाट के मंदिर आधे पानी में डूबे, घाट पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा; रामघाट के मंदिर आधे पानी में डूबे, घाट पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
Sat, 09 Sep 2023 10:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:57 AM IST
सार
उज्जैन और आसपास के इलाकों में हो रही रिमझिम बारिश के कारण एकाएक पानी बढ़ गया। नदी का जल स्तर दो दिन पहले तक सामान्य ही था।
विज्ञापन
पानी में डूबे रामघाट के मंदिर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
रुक रुककर हो रही बारिश से उज्जैन की शिप्रा नदी में बाढ़ आ गई है। छोटा पुल डूब गया है। इससे रामघाट पर स्थित अधिकांश मंदिर पानी में डूबे हैं। पुल पर पानी होने के कारण वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। उज्जैन और आसपास के इलाकों में हो रही रिमझिम बारिश के कारण ऐसा नजारा दिखाई दे रहा है। वैसे नदी का जल स्तर दो दिन पहले तक सामान्य ही था, लेकिन बारिश के बाद एकाएक पानी बढ़ गया।
विज्ञापन
बारिश होने से शहर का मौसम अलग सुहाना हो गया है। वहीं किसानों की भी चिंता थोड़ी कम हुई है। फिलहाल आज शनिवार को बजी शिप्रा नदी की छोटी रपट डूबी हुई और रामघाट के मंदिर आधे पानी में डूबे हैं। घाट पर तर्पण और अन्य पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को ऊपर ही धर्मशाला में पूजन कार्य पंडितों से कराना पड़ा।
विज्ञापन
साथ ही सुरक्षा के लिए शिप्रा तैराक दल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। उज्जैन शहर में पिछले काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण लोग परेशान थे। किसान भी फसलों को लेकर चिंता में थे। बारिश होने के बाद फिलहाल सबने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
