{"_id":"65b9f807d1fd1478d2023fa3","slug":"video-of-a-young-man-being-chased-and-beaten-in-ujjain-went-viral-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पहले गाली गलौज, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...उज्जैन में फिल्मी स्टाइल से पैसे वसूलने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पहले गाली गलौज, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...उज्जैन में फिल्मी स्टाइल से पैसे वसूलने का वीडियो वायरल
Wed, 31 Jan 2024 01:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:04 PM IST
सार
MP News: पहले गाली गलौच फिर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट और फिर पिस्तौल दिखाकर धमकी यह कोई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है, बल्कि कल रात को नागदा बाईपास रोड पर घटित हुई एक घटना है, जिसमें 8 लोगों ने बियर के रुपयों की वसूली के लिए एक युवक की कुछ इसी तरह से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पहले गाली गलौज, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामले की जानकारी देते हुए नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि कल रात्रि को सूचना मिली थी कि शांति पैलेस संवाराखेड़ी नागदा बायपास मार्ग पर स्थित माली तड़का बार पर आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा एक युवक के साथ बेरहमी से पिटाई की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और घायल मोहित पिता गोविंद राठौर निवासी चिमनगंज को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया था।
विज्ञापन
आपने बताया कि पूरे मामले की जांच करने पर कुल आठ लोग दोषी पाए गए थे जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 52/2024 धारा 147, 148, 149, 323, 324, 294, 506 में प्रकरण दर्ज कर देर रात उनकी तलाश की गई जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह गिरफ्तार इनकी तलाश जारी
इस पूरे मामले मे अजय उर्फ मोनू तिवारी, विकास सनोटिया, लक्की माली, सोनू माली उर्फ़ मामा लंगड़ा, प्रिंस, भैया कांगड़ा, विकास बार, राजा पर कार्रवाई कर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर अन्य चार फरार आरोपीगणों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यह था घटनाक्रम
कल रात को माली तड़का बार के परिसर मे बियर के पैसे ना देने की बात को लेकर बीयर बार के अजय उर्फ मोनू तिवारी, विकास सनोटिया, लक्की माली, सोनू माली उर्फ मामा लंगड़ा, प्रिंस, भैया कांगड़ा, विकास बार, राजा ने अपने ही ग्राहक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि यह लोग ग्राहक से इतने नाराज थे कि उन्होंने उसकी पिटाई तो की ही साथ ही पिस्टल दिखाकर उसे धमकाने का प्रयास भी किया। इस दौरान मोहित राठौर निवासी चिमनगंज ने जब इन लोगों से युवक को बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने गोविंद की भी पिटाई कर डाली।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नीलगंगा और नानाखेड़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और इस घटना मे बीच बचाव करने वाले मोहित पिता गोविंद जो की घटना में घायल हुआ था, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पूरी घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का अवगत करवाया था।
