फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Vande Bharat: Stones pelted on Vande Bharat Express train in Ujjain, glass of C-6 and C-7 coaches burst.

Vande Bharat: उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, C-6 व C-7 कोच के कांच फूटे, RPF ने दर्ज किया केस

Sun, 15 Oct 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 04:12 PM IST
सार

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना हुई है। पथराव के दो कोच के कांच फूट गए हैं। 

विज्ञापन
Vande Bharat: Stones pelted on Vande Bharat Express train in Ujjain, glass of C-6 and C-7 coaches burst.
इंदौर नागपुर वंदे भारत पर पथराव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में रविवार को आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार और मंगलवार दो दिन लगातार ट्रेन पर पथराव की घटना हुई थी। इससे ट्रेन के दो कोच के कांच भी फूटे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि वंदे भारत ट्रेन पर मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया है। कोच के कांच फूटने से अंदर सवार यात्री सहम गए। यह हादसा चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच लगातार दूसरे दिन हुआ। इससे यात्री सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं। गौरतलब है कि ट्रेन संख्या 20911 इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर से नागपुर तक बढ़ाया गया है। ट्रेन पर मंगलवार सुबह 6.50 बजे उज्जैन सेक्शन के चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच पत्थर फेंके गए। इससे कोच नंबर सी-6 व सी-7 कोच के कांच फूट गए। इससे अंदर सवार यात्री सहम गए। घटना के फुटेज भी सामने आए हैं। रविवार को आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दो दिन लगातार पथराव
बता दें कि ट्रेन पर दो दिन पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है। सोमवार को भी पत्थर फेंके गए थे, वहीं मंगलवार को भी पथराव किया गया। रेलवे से जुड़े लोगों ने नाम नहीं लेने के अनुरोध पर बताया कि मंगलवार को पथराव होने के बावजूद सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने सावधानी नहीं बरती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed