फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar Over Farmer Congress President's Externment, Congress Protests, Police Lash Out

Ujjain News: किसान कांग्रेस अध्यक्ष के जिलाबदर पर बवाल, कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने चलाईं लाठियां

Mon, 11 May 2026 05:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 05:14 PM IST
सार

उज्जैन में किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट का जिलाबदर आदेश निरस्त कराने की मांग को लेकर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रशासनिक भवन के बाहर पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज हुआ, जिसमें एक किसान घायल हुआ और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Uproar Over Farmer Congress President's Externment, Congress Protests, Police Lash Out
ऐसे चलाई लाठियां

विस्तार

उज्जैन जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट का जिलाबदर निरस्त कराने के लिए किसान भी कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार सुबह प्रशासनिक भवन कोठी रोड पर किसान इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तभी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में एक किसान की आंख के नीचे चोट लगी है, जबकि तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को पांच दिन पहले जिलाबदर किया गया था। उन पर किसानों के पक्ष में आंदोलन करने के चार्ज हैं। किसानों का कहना है कि चूंकि जिले में अभी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी चल रही है और वह इसमें खलल डाल सकते थे, इसलिए जिलाबदर की कार्रवाई की गई है, लेकिन इस आदेश के खिलाफ तीन दिन पहले कांग्रेस ने प्रशासनिक संकुल पर धरना दिया था और अल्टीमेटम देकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और शहर कांग्रेस अध्यक्ष लौट आए थे। सोमवार सुबह फिर किसानों और कांग्रेस ने मिलकर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जाट समाज के युवा नेता राधे जाट ने बताया कि कांग्रेस, किसान संगठन और जाट समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बुलाया था, लेकिन कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पर ही ज्ञापन चस्पा कर प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीधी में सनसनी: लाल पोटली में मिला मासूम का नरकंकाल, गांव में हड़कंप; तंत्र-मंत्र की आशंका से सहमे ग्रामीण


21 मई तक का दिया अल्टीमेटम
राधे जाट ने कहा कि जाट समाज ने प्रशासन को 21 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर अशोक जाट का जिलाबदर आदेश नहीं हटाया गया और उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 21 मई को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। और अगला आंदोलन भोपाल में किया जाएगा।

हमें प्रदर्शन में आने से रोका गया
महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस ने कहा कि वे किसानों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन आते समय पुलिस ने उन्हें भी रोकने की कोशिश की, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। जबकि कांग्रेस विधायक महेश परमार, नेता मुकेश भाटी और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने उज्जैन पहुंच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रोक दिया।

जमकर मचा हंगामा
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक जाट किसानों की एक आवाज पर पहुंच जाते हैं। ऐसे नेता को जिलाबदर कर दिया गया, जबकि उज्जैन में गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को कलेक्टर परिसर तक नहीं जाने दिया। कार्यकर्ताओं को रोके जाने के बाद मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस और धक्का-मुक्की होती रही। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने लाठियां भांजीं। पुलिस कार्रवाई के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

 

ऐसे चलाई लाठियां

ऐसे चलाई लाठियां

 

ऐसे चलाई लाठियां

उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन
 

ऐसे चलाई लाठियां

ऐसे चलाई लाठियां

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed