फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The maid's brothers also supported her in blackmailing the astrologer

Ujjain: ज्योतिषाचार्य के साथ ब्लैकमेलिंग में भाइयों ने भी दिया था साथ, बदले में नौकरानी ने दिलाई थी बाइक व कार

Mon, 13 Jan 2025 12:01 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 12:01 PM IST
सार

Ujjain: पिंकी ने ब्लैकमेलिंग में अपने ममेरे और मौसेरे भाई संतोष बैरागी और अशोक बैरागी के नाम कबूल किये थे। पुलिस ने दोनों का आरोपी बनाकर तलाश शुरू की थी। लगभग 13 दिन बाद दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 

विज्ञापन
The maid's brothers also supported her in blackmailing the astrologer
ज्योतिषाचार्य को ब्लैकमेल करने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में ज्योतिषाचार्य का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 2 साल तक ब्लैकमेल करने वाली नौकरानी ने अपने मामा और मौसी के बेटों को ब्लैकमेलिंग में साथ देने पर कार और बाइक फाइनेंस कराई थी। दोनों भाइयों से पुलिस ने वाहन जब्त किये हैं। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद दोनों से 2 दिनों की रिमांड पर पूछताछ की गई। इस मामले से जुड़े 2 और नाम सामने आये है।
विज्ञापन


वृदांवन धाम में रहने वाली पिंकी गुप्ता अलखधाम में रहने वाले ज्योतिषाचार्य के यहां नौकरानी का काम करती थी। उसने ज्योतिष का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद 2 साल तक ब्लैकमेल किया। परिवार और प्रेमी के साथ मिलकर 3 से 4 करोड़ रुपए वसूल लिये थे। 
विज्ञापन


दिसंबर माह में यह मामला पुलिस के पास पहुंचा था। नीलगंगा पुलिस ने नौकरानी पिंकी गुप्ता, बहन रजनी पाटीदार, मां सजनबाई बैरागी और पिंकी के प्रेमी राहुल मालवीय को गिरफ्तार कर 45 लाख नगद, 55 लाख के आभूषण बरामद किये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंकी ने ब्लैकमेलिंग में अपने ममेरे और मौसेरे भाई संतोष बैरागी और अशोक बैरागी के नाम कबूल किये थे। पुलिस ने दोनों का आरोपी बनाकर तलाश शुरू की थी। लगभग 13 दिन बाद दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने पूछताछ को लेकर दोनों को रिमांड पर लिया, जिसमें सामने आया कि ज्योतिष को धमकाने के लिये दोनों कॉल करते थे। जिसके एवज में पिंकी ने अशोक को 4 लाख रुपए कार खरीदने के लिये दिये थे। 

संतोष बाइक दिलाने के लिये रुपए दिये थे। ब्लैकमेलिंग के रूपयों से खरीदे गये वाहन पुलिस ने जब्त किये हैं। थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि मामले में 2 नये नाम सामने आये है। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। करोड़ों की अवैध वसूली में अब तक पिंकी गुप्ता, बहन रजनी पाटीदार और मां सजनबाई से 45 लाख नगद और 55 लाख के आभूषण, प्रेमी राहुल मालवीय से 2 लाख कीमत की रिक्शा, सोने की अंगूठी, चेन करीब 6 लाख और दोनों भाइयों से 5 लाख कीमत की कार और बाइक बरामद की जा चुकी है।

यह है पूरा मामला
दरअसल, अलखधाम नगर में रहने वाले ज्योतिषाचार्य उम्र 70 साल द्वारा लगभग 2 वर्षों पूर्व पिंकी गुप्ता नामक एक महिला को झाड़ू पोछा के लिए घर पर काम के लिए रखा गया था। शुरुआत में तो यह महिला ठीक ढंग से काम करती रही, लेकिन बाद में उसने अपने प्रेमी राहुल मालवीय के साथ मिलकर ज्योतिषाचार्य के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बनाए और वीडियो दिखाकर ज्योतिषाचार्य को ब्लैकमेल करने लगी। 

शहर में उनकी मान प्रतिष्ठा खराब ना हो जाए, इसलिए ज्योतिषाचार्य इन लोगों से ब्लैकमेल होते रहे और स्थिति कुछ ऐसी बन गई कि उन्होंने अपने नाम की बहुमूल्य जमीने बेचकर करोड़ों रुपए पिंकी गुप्ता को दे दिये। यह पूरा मामला उस समय खुला जब इस मामले में ज्योतिषाचार्य को पिंकी गुप्ता ने फिर एक बार ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांगे, लेकिन ज्योतिषाचार्य ने यह रुपए देने की बजाय इस पूरी ब्लैकमेलिंग के बारे में अपने बेटे को बताया और फिर बेटे ने इस ब्लैकमेलिंग की शिकायत नीलगंगा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने पूरे मामले में अपराध क्र. 558/24 धारा 308(6), 308(7) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया था।

आरोपियों से यह सामग्री हुई थी जब्त
 
आरोपी पिंकी गुप्ता 
जब्त की सामग्री में 40 लाख 24 हजार रूपये नगदी, 5 सोने के हार, 2 नग मांग टीका सोने के, 3 सोने की चेन, 2 सोने के हाथ के ब्रेसलेट, सोने का मंगलसुत्र 2, कॉन के टॉप्स सोने के 10 नग, 3 नग सोने के पैंडल, सोने के कंगन 4 नग, 1 नग सोने की अंगूठी, 4 नग नाक की बाली, 1 नग सोने का नाक का लौंग


आरोपी रजनी पाटीदार 
नगदी 19 हजार रूपये, 2 नग सोने के हार, 6 नग सोने के कान के टॉप्स, 1 नग सोने की अंगूठी, 1 सोने का पैंडल, 2 हाथ के कंगन सोने के।

आरोपी सजन बाई बैरागी
नगदी 4 लाख 50 हजार रूपये, एक जोड़ 2 नग चाँदी के पैर के ऑवले, एक जोड़ चाँदी की 2 नग पायजेब, 6 नग चाँदी की बिछुड़ी, 6 कमर के छल्ले, 2 नग सोने के कॉन के टॉप्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed