फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: This unique snake was seen in Ujjain before Diwali.

Ujjain News: दीपावली के पहले उज्जैन में दिखा यह अनोखा सांप, तंत्र क्रिया में आता है काम; करोड़ों में है कीमत

Thu, 16 Oct 2025 08:56 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 08:56 AM IST
सार

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। वन रक्षक संजय तिवारी ने बताया कि यह रेड सैंड बोआ प्रजाति का सांप है जो विषहीन होता है और आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचाता।

विज्ञापन
Ujjain News: This unique snake was seen in Ujjain before Diwali.
दो मुंह वाला सांप रेडसैंड बोआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले की बड़नगर कृषि उपज मंडी में दो मुंह वाला सांप रेडसैंड बोआ मिलने से हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा है। माना जाता है कि इस तरह की प्रजाति के सांप की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अच्छी मांग होती है।
विज्ञापन


बड़नगर मंडी में खरीदारी के दौरान व्यापरियों को दो मुंह वाला सांप रेडसैंड बोआ दिखा। जिसके बाद उदय कैथवास नामक युवक ने सांप को पकड़ लिया। दो मुंह वाले सांप को तस्करों से बचाने के लिए अनाज व्यापारियों ने वन विभाग के कर्मचारी को इसके बारे में बताया। साथ ही सांप को एक थैली में भरकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। वन विभाग को मिली खबर के बाद टीम ने सांप का रेस्क्यू कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान वन विभाग के वन रक्षक संजय तिवारी ने बताया कि ये रेडसैंड बोआ सांप है जो एक मुंह का होता है। ये किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। हमने भी सुना है कि लोग इसका दवाई बनाने और तंत्र क्रिया के लिए दुरुपयोग करते हैं। आपने बताया कि इस सांप की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में होती है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा सांप
विज्ञापन
विज्ञापन


विलुप्ति के कगार पर है यह सांप
दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप कम ही देखने को मिलता है। इस सांप का उपयोग नशे की दवा और आयुर्वेद में किया जाता है। यही वजह है कि इसे करोड़ों में खरीदा-बेचा जाता है। इसकी बड़े पैमाने पर तस्करी होती है। तांत्रिक क्रियाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से यह सांप अब विलुप्ति के कगार पर है।


दो मुंह नहीं पूछ दिखती है मुंह जैसी
लोग कहते हैं कि इस अनोखे सांप के दो मुंह होते हैं, लेकिन हकीकत यह नहीं है। सैंड बोआ सांप की पूंछ इसके मुंह की तरह दिखती है, जिस वजह से ऐसा लगता है कि इस सांप के दो मुंह हैं। यही वजह है कि इसे दोमुंहा सांप कहा जाता है। बड़नगर कृषि उपज मंडी में जब सैंड बोआ दिखाई दिया, तो इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर उदय कैथवास नामक युवक ने सांप को पकड़ लिया। उसने सांप को एक बोरे में भरकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। सांप को तस्करों से बचाने के लिए अनाज व्यापारी ने वन विभाग के एक कर्मचारी को इसके बारे में बताया।

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में है डिमांड
दुनिया में दोमुंहा सांप रेड सैंड बोआ को बेहद दुर्लभ वन्य जीव माना जाता है। भारत के वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत इन सांपों को दुर्लभ करार दिया गया है। कई लोग इनका इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं के लिए करते हैं। भारत में पाए जाने वाले इस सांप की अंर्तराष्ट्रीय कीमत करोड़ों में आंकी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed