{"_id":"6777f923c07667e24304f30c","slug":"union-minister-of-state-for-defense-seth-said-on-the-call-of-the-prime-minister-the-number-of-cadets-in-the-national-cadet-corps-is-being-increased-in-the-country-60-thousand-cadets-will-increase-in-mp-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2483966-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सेठ बोले- पीएम के आह्वान पर देश में बढ़ी एनसीसी में कैडेट्स की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सेठ बोले- पीएम के आह्वान पर देश में बढ़ी एनसीसी में कैडेट्स की संख्या
Fri, 03 Jan 2025 10:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:28 PM IST
सार
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय और 10 एमपी बटालियन के संयुक्त कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनसीसी कैडेट्स की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य की प्रशंसा की और कैडेट्स को अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में 500 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली वर्दीधारी गठन है एनसीसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मोटीवेशन करोड़ों बच्चों पर जाता है। प्रधानमंत्री खुद एक कैडेट थे, जब प्रधानमंत्री की कैडेट की फोटो सोशल मीडिया में आई, देश के युवा उत्साहित हो गए, क्योंकि जब वो कैडेट रहे हैं, तो अब होड़ लग गई है। तभी प्रधानमंत्री का निर्देश में 17 लाख एनसीएसी कैडेट बढ़कर 20 लाख कैडेट होने जा रहे हैं। यह बात उज्जैन प्रवास पर आए केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कही।
दस एमपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स से मिलने उज्जैन आए केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि एनसीसी कैडेट होना ही बहुत बड़ा बोध होता है। इसमें अनुशासन कूट कूटकर आता है। मंत्री ने कहा कि शुरू से एक पौध राष्ट्रप्रेम में आ जाता है। बच्चे कैसे आगे बढ़कर अपने जीवन में भारतीय फौज का हिस्सा बने, इस बारे में उन्होंने बच्चों से बात की।
विज्ञापन
विक्रम विश्वविद्यालय व 10 एमपी बटालियन के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो अर्पण भारद्वाज, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के डिप्टी डायरेक्टेर ब्रिगेडियर रजनीश गौर, इंदौर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सौरभ जैन व कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यहां मंत्री संजय सेठ ने बच्चों से एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात की और ये जाना कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। मंत्री सेठ ने यहां विजिटर्स डायरी में अपने विचार भी लिखे। इसके बाद मंच से कैडेट्स ने एक के बाद एक कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें तलवारबाजी, गतका मार्शल आर्ट सहित कई करतब शामिल थे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर ब्रिगेडियर रजनीश गौड़ ने बताया कि ये सैभाग्य की बात है कि केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री उज्जैन आए और उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के साथ एक कार्यक्रम अटेंड किया और कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्रेरणा दी। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में अब तक 1,05,468 कैडेट हुआ करते थे, 2025-26 के लिए पहले फैस में अप्रैल माह में 20 हजार कैडेट्स बढ़ाए जाएंगे। एमपी-सीजी के लिए हमारा लक्ष्य 60 हजार कैडेट्स बढ़ाना है। इसमें 40 फीसद स्थान गर्ल्स के लिए आरक्षित रहेगा। इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुल सचिव अनिल शर्मा, परीक्षा कंट्रोलर मदनलाल जैन, सूबेदार मेजर नेतर सिंह, सूबेदार मेजर अशोक कुमार, मेजर डॉ. मोहन निमोले, कैप्टन डॉ. कनिया मेडा, कैप्टन डॉ. सरोज रत्नाकर, कैप्टन डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, लेफ्टिनेंट प्रमिथ बदेका, लेफ्टिनेंट सौरभ मिश्रा, लेफ्टिनेंट देवेंद्र ओसारी एवं केयरटेकर अंजलि झा, सूबेदार निर्मल सिंह सूबेदार बलविंदर सिंह, बीएचएम अमर सिंह, हरमंदीप सिंह सहित 500 से अधिक एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी कैप्टन डॉ. कनिया मेडा विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा दी गई।
अगला जन्म भारत में हो, भारत की फौज का हिस्सा बनूं
मंत्री सेठ ने कहा कि मैं एनसीसी कैडेट तो था, लेकिन ये मेरा दुर्भाग्य है कि मैं भारतीय फौज का हिस्सा नहीं बन पाया। आज तक वो मेरे जीवन में काटता है। क्योंकि भारतीय फौज दुनिया का सबसे शक्तिशाली फौज है। भारत - भरत की भूमि है, ये वंदन की भूमि है अभिनंदन की भूमि है। मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अगला जन्म जब हो तो भारत में ही हो और हमको भारत की फौज का हिस्सा बनना है, यही ईश्वर से प्रार्थना है। क्योंकि बहुत महान देश है ये और भारतीय फौज भी महान है।
बाबा महाकाल के किए दर्शन
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचे। पूजन राम पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे द्वारा दुपट्टा, प्रसाद भेटकर सम्मान किया गया।