फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjan: Devotee who came from Indore to visit Baba Mahakal beaten by security personnel

Ujjain: महाकाल के दर पर मारपीट, दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को रोका, विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों ने पीटा

Thu, 30 May 2024 01:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 May 2024 01:55 PM IST
सार

वीडियो सामने आने के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने कहा कि कल रात को निर्माल्य गेट पर इस तरह का विवाद हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Ujjan: Devotee who came from Indore to visit Baba Mahakal beaten by security personnel
श्रद्धालु से मारपीट करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर इन दिनों जितना अपनी अच्छाइयों के कारण प्रसिद्ध हो रहा है, उतना ही मंदिर की अव्यवस्थाओं, ठगी की खबरों और श्रद्धालुओं से मारपीट को लेकर हो रहा है। बुधवार रात को एक बार मंदिर में मारपीट की घटना सामने आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षाकर्मी बाबा महाकाल के भक्तों को पीटते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार रात 9:30 बजे इंदौर के कुछ श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। रात 10:30 बजे बाबा महाकाल की शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं, इसलिए प्रशासक कार्यालय के सामने से श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। सुरक्षाकर्मी वीआईपी श्रद्धालुओं को ही निर्माल्य गेट की ओर से भेज रहे थे। आम श्रद्धालुओं को प्रवेश न दिए जाने से कुछ श्रद्धालु नाराज हो गए तोउन्हें निर्माल्य गेट तक तो भेज दिया गया। श्रद्धालु यहां से मंदिर में प्रवेश करने की जिद करने लगे तो सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने इंदौर से आए भक्त हर्ष सिंह के साथ मारपीट कर दी। कुछ श्रद्धालुओं ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने कहा कि कल रात को निर्माल्य गेट पर इस तरह का विवाद हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


कल ही दी गई थी ट्रेनिंग श्रद्धालुओं से कैसा करना है व्यवहार
बताया जा रहा है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सुरक्षा कंपनी के जवानों को कल ही कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट केनी रेंजल के द्वारा एक प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें कहा गया था कि सावन महीने में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हमें बेहतर दर्शन व्यवस्था का इंतजाम करना है। श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार इतना मधुर रखना है कि श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर से खुश होकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed