फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Woman Complains IG that Rapist Are roaming Free, Police Not Registering FIR

Ujjain: आईजी के सामने महिला ने सुनाई पीड़ा, बोलीं- दुष्कर्म करने वाले खुलेआम घूम रहे, FIR नहीं हो रही दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 01:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Jun 2024 01:23 PM IST
सार

उज्जैन में एक महिला ने आईजी की शरण ली है। उसने शिकायत की है कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। गर्दन काटने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Ujjain Woman Complains IG that Rapist Are roaming Free, Police Not Registering FIR
उज्जैन का सलसलाई पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संतोष कुमार सिंह के पास एक महिला फरियाद लेकर पहुंची। उसने कहा- 'साहब अब पुलिस को आम जनता से कोई हमदर्दी नहीं है। आठ दिन पहले मेरे साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मेरी और मेरे पति की गर्दन काटने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आठ दिन में आरोपियों को पकड़ना तो दूर प्रकरण तक दर्ज नहीं किया है। मैं और मेरे पति इन लोगों से अपनी जान बचाते हुए आठ दिन से यहां-वहां छिप रहे हैं।'
विज्ञापन


पूरा मामला थाना सलसलाई का है। ग्राम मोहन बड़ोदिया में रहने वाली एक महिला 22 जून को अपने पति के साथ थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया था कि 21 जून की दोपहर तीन बजे जब उसके पति घर पर नहीं थे, तो गांव में ही रहने वाला अर्जुन पिता बापू सिंह राजपूत जबरदस्ती उसके घर में घुस गया। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने हो-हल्ला मचाया तो अर्जुन ने उसे धमकाया और अपने साथियों के साथ यह साबित करने की कोशिश की कि महिला उस पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा रही है। महिला थाने तक नहीं पहुंचे इसीलिए उसे यह भी धमकी दी गई की अगर वह थाने तक पहुंचती है तो उसकी और उसके पति की गर्दन काट दी जाएगी। महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों का आतंक इतने पर खत्म नहीं हुआ। महिला का पति अर्जुन सिंह के यहां मजदूरी का काम करता है। उसे पुराने बकाया रुपये के लिए डराया धमकाया गया। मारपीट भी की गई। अर्जुन सिंह के कहने पर सोनू पिता जगदीश सिंह ने महिला का गांव में बना मकान भी ट्रैक्टर से तोड़ दिया। इसके बाद जब महिला इन लोगों से बचते-बचाते थाने पर पहुंची तो पुलिस ने दुष्कर्म और गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की बजाय एक सादे कागज पर महिला का आवेदन लिया। जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह डाली।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपियों ने अपने रसूख का प्रभाव दिखाते हुए हम लोगों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होने दी। बीते आठ दिनों में मेरे साथ दुष्कर्म जैसा घिनोना काम होने के बावजूद भी मेरी फरियाद तक नहीं सुनी गई। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अब पुलिस गरीब आम जनता की नहीं बल्कि रसूखदारों की हो गई है। महिला ने पुलिस महानिरीक्षक को इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द दुष्कर्म करने वाले अर्जुन पिता बापूसिंह राजपूत निवासी ग्राम धतुरिया, मकान तोड़ने वाले सोनू पिता जगदीश सिंह, गर्दन काटने की धमकी देने वाले वीरेंद्र पिता सिद्धनाथ, जितेंद्र पिता अर्जुन सिंह, वीरेंद्र पिता भगवान सिंह, जगदीश पिता भगवान सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाते हुए बनाया वीडियो बनाया
महिला ने पुलिस महानिरीक्षक को अपनी पीड़ा सुनाने के साथ ही ज्ञापन में भी यह बात भी कही है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म जैसा घिनोना काम करने के साथ ही उसका नहाते हुए वीडियो बनाया। पुलिस के पास कार्रवाई के लिए जाने पर निर्वस्त्र करने तक की धमकी दे डाली। आईजी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed