फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain When asked for wedding photos ran to kill with sword complaint police station

Ujjain News: शादी के फोटो मांगा तो तलवार लेकर मारने दौड़ा, थाने पहुंची शिकायत, जानें पूरा मामला

Tue, 28 May 2024 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 May 2024 09:52 PM IST
सार

शादी के फोटो मांगा तो तलवार लेकर मारने दौड़ गया। फिलहाल, पूरा मामला थाने पहुंच गया है। वहीं, घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Ujjain When asked for wedding photos ran to kill with sword complaint police station
तलवार लेकर मारने दौड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या आप सोच सकते हैं कि शादी के फोटो मांगने की बात पर कोई व्यक्ति इतना नाराज हो सकता है कि वह रात 12 बजे फोटो मांगने वाले व्यक्ति को बुलाए और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जान लेने की नीयत से तलवार लेकर उसके पीछे दौड़ लगा दे। अगर आपको लगता है कि ऐसा नहीं हो सकता तो जान लीजिए उज्जैन के उदयन मार्ग पर सोमवार की रात 12 बजे कुछ ऐसा ही घटनाक्रम हुआ। इसमें तीन लोगों ने एक युवक को फोटो देने के बहाने बुलाया और उसके बाद उसे मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ लगा दी। यह तो गनीमत रही की फोटो लेने आया युवक भाग गया, वरना उसके साथ कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती थी। 

विज्ञापन


पूरा मामला थाना माधवनगर का है, जिसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि वल्लभनगर क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र आंजना ने एक आवेदन दिया है। इसमें बताया है कि उसने कुछ दिनों पहले क्षेत्र में ही रहने वाले रोहित नामक युवक से अपने घर में हुए शादी समारोह के फोटो खिंचवाए थे। जितेंद्र इस फोटोग्राफी के पूरे रुपये रोहित को दे चुका है और बस उसे शादी के फोटो और वीडियो का इंतजार है। लेकिन जब भी वह रोहित से यह फोटो वीडियो मांगता है तो रोहित उसकी बातों को अनसुना कर उससे विवाद करने लगता है।
विज्ञापन




सोमवार रात को भी रोहित अपने दो साथियों के साथ वल्लभनगर क्षेत्र में आया था। जहां उसने जितेंद्र को नालंदा स्कूल के पास फोटो लेने के लिए बुलाया था। जितेंद्र ने जब रोहित के पास जाते ही फिर से फोटो मांगे तो वह नाराज हो गया और उसने जितेंद्र को मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ लगा दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसका वीडियो भी जितेंद्र ने शिकायत के साथ दिया है। थाना प्रभारी भारती ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही इसमें प्रकरण दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed