फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Virat Kohli brother reached Mahakal temple to pray for India victory in T20 World Cup

Ujjain: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को विजेता बनाने की कामना करने महाकाल मंदिर पहुंचे विराट कोहली के भाई, बोले...

Fri, 07 Jun 2024 07:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jun 2024 07:34 PM IST
सार

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को विश्व विजेता बनाने की कामना करने महाकाल मंदिर पहुंचे विराट कोहली के भाई। मीडिया से कहा, वीरू का भी अच्छा प्रदर्शन रहे, बस यही बाबा महाकाल से मांगा है।

विज्ञापन
Ujjain Virat Kohli brother reached Mahakal temple to pray for India victory in T20 World Cup
विराट कोहली के भाई मनीष कोहली और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों पूरे देश और दुनिया में T-20 वर्ल्ड कप का जादू छाया हुआ है। दो जून से शुरू हुए यह मैच 29 जून तक जारी रहेंगे। इस वर्ल्ड कप में भारत की टीम विश्व विजेता बने इसी कामना को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के भाई शुक्रवार को धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने विशेष मंत्रोच्चार के साथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर रवाना हो गए। 

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के भाई मनीष कोहली धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल को जल अर्पित करने के साथ ही उनका पूजन दर्शन किया, जिसके बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
विज्ञापन




इस पूजन अर्चन के दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद अपने मीडिया से कहा कि T-20 वर्ल्ड कप में भारत विजेता बने, बस ऐसी ही हमारी मनोकामना है। वैसे तो सभी की शुभकामनाएं भारतीय टीम के साथ हैं। लेकिन बाबा महाकाल का आशीर्वाद रहा तो भारत वर्ल्ड कप जीतेगा और वीरू भाई भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बताया जाता है कि मनीष कोहली और उनकी धर्मपत्नी महाकाल मंदिर जाने के पहले मंगल ग्रह के उत्पत्ति स्थल मंगलनाथ मंदिर भी पहुंचे थे। जहां विशेष पूजन अर्चन कर यहां भगवान मंगलनाथ से इस बार T-20 वर्ल्ड कप में भारत को विजेता बनाने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed