फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Vehicle Theft Gang Busted, 16.3L Bikes-Tractors Seize

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस ने दबोचा शातिर तोफानसिंह, खेत में छिपा रखे थे 16 लाख के छह बाइक-दो ट्रैक्टर

Sun, 07 Jun 2026 09:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 09:55 AM IST
सार

उज्जैन-रतलाम क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का राघवी पुलिस ने पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छह मोटरसाइकिल और दो महिंद्रा ट्रैक्टर समेत करीब 16.30 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि उसका फरार साथी अभी भी पुलिस की तलाश में है।

विज्ञापन
Ujjain Vehicle Theft Gang Busted, 16.3L Bikes-Tractors Seize
गिरफ्त में आरोपी वाहन चोर

विस्तार

उज्जैन-रतलाम में आतंक मचाने वाला वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश हुआ है। जिन्होंने खेत में बने मकान को चोरी की गाड़ियों का गोदाम बना रखा था। थाना राघवी पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह मोटरसाइकिल और दो महिंद्रा ट्रैक्टर समेत कुल 16 लाख 30 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

विज्ञापन


18 मार्च 2026 को बारिश पिता मदनलाल नायक निवासी नीमखेड़ा ने थाना राघवी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खेड़ामदा गौशाला के पास खड़ी उसकी होंडा शाइन बाइक MP-13-ZP-8594 अज्ञात बदमाश चुरा ले गए थे। पुलिस ने अपराध क्र. 96/2026 धारा 303(2) BNS में केस दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी ग्रामीण आलोक कुमार शर्मा और एसडीओपी महिदपुर जेडेन लिंगजर्पा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी काजलसिंह ने विशेष टीम गठित की। 2 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तोफानसिंह पिता बनेसिंह गुर्जर, 26 वर्ष, निवासी नीमखेड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बाइक बरामद कराई। सख्ती से पूछने पर आरोपी ने साथी श्याम सिंह के साथ उज्जैन और रतलाम जिलों से वाहन चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर नीमखेड़ा स्थित खेत के मकान से 6 बाइक और 2 ट्रैक्टर मिले। आरोपी तोफानसिंह को महिदपुर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 16 जून तक न्यायिक हिरासत में उप जेल महिदपुर भेज दिया गया। फरार साथी श्याम सिंह की तलाश जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कूनो में एक और झटका: भारत में जन्मी मादा चीता KGP-11 की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; संख्या घटकर 49
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वाहन मिले

क्रमांक वाहन नंबर अनुमानित कीमत
1 होंडा शाइन MP 13/JB 8594 ₹50,000
2 एचएफ डीलक्स बिना नंबर ₹70,000
3 हीरो पैशन एक्सप्रो बिना नंबर ₹50,000
4 बजाज डिस्कवर बिना नंबर ₹80,000
5 होंडा एसपी शाइन बिना नंबर ₹80,000
6 बजाज पल्सर बिना नंबर ₹1,00,000
7 महिंद्रा 575 ट्रैक्टर बिना नंबर ₹6,00,000
8 महिंद्रा 275 ट्रैक्टर बिना नंबर ₹6,00,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed