{"_id":"66f3cbd0b9761bf29e02a745","slug":"ujjain-use-of-outsourced-personnel-in-membership-campaign-congress-alleges-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: आउटसोर्स कर्मियों का उपयोग सदस्यता अभियान में, कांग्रेस बोली-लाड़ली बहना के नाम पर दिला रहे BJP सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: आउटसोर्स कर्मियों का उपयोग सदस्यता अभियान में, कांग्रेस बोली-लाड़ली बहना के नाम पर दिला रहे BJP सदस्यता
Wed, 25 Sep 2024 02:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:07 PM IST
सार
उज्जैन में भाजपा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने के नाम पर सदस्यता अभियान में लगाय गया है। ये जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दफ्तरों में जाकर देखा कि कर्मचारी अनुपस्थित हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन नगर निगम में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में लगा दी गई। सभी 6 झोन कार्यालयों, निगम मुख्यालय से सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को भाजपा के सदस्यता अभियान में लगा दिया गया। सोमवार को नगर निगम में अनुपस्थित आऊटसोर्स कर्मचारियों का पंचनामा कांग्रेस पदाधिकारियों ने बनाया।
विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रति पक्ष रवि राय ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि क्या नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कम पड़ गए हैं अथवा क्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के कहने पर नगर के नागरिक भाजपा के सदस्य नहीं बन रहे हैं जो अब शासकीय मशीनरी को उतारा गया है। आम नागरिकों को जो किसी राजनीति से वास्ता नहीं रखना चाहते हैं व किसी विवाद में पड़ना नहीं चाहते हैं उन्हें जबरन भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य शहर में किया जा रहा है। इसकी सूचना लगने पर नगर निगम में पार्षदगणों के साथ नगर निगम के विभागों का निरीक्षण किया यहां आउटसोर्स कर्मचारी सभी जगह अनुपस्थित पाए गए।
वहीं आम नागरिक हितग्राही कई घंटे से नगर निगम में अपने काम कराने की प्रतिक्षा कर रहे थे लेकिन स्टाफ नहीं होने के कारण कोई काम नहीं हो पाया। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र गब्बर कुवाल, फिरोज पठान, इमरान भाई आदि मौजूद रहे। यहां जानकारी मिली कि नगर निगम कर्मचारियों को आम लोगों माता बहनों को धोखा देकर लाड़ली लक्ष्मी योजना के फार्म भरने और योजना में सहभागिता के नाम पर सदस्य बनाने सड़क पर उतारा गया। शहर के आम नागरिकों, माता बहनों से झूठ बोला जा रहा है कि यह लाडली लक्ष्मी योजना के फॉर्म भरने आए हैं।
विज्ञापन
विधायक महेश परमार, नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने भाजपा द्वारा स्वार्थ के लिए आम जनता से किए जा रहे धोखे और बोले जा रहे झूठ पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध करते हुए अपने सभी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष को निर्देश भी दिए कि वह सभी आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं के क्षेत्र में जाकर देखें की कौन-कौन से कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में लगे हैं। उनके फोटो और वीडियो बनाकर के उनके फोटो और कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जमा कराए।
जन्म मृत्यु शाखा भी रही खाली
निगम में कांग्रेस के पार्षदों ने विभागों में जाकर निरीक्षण किया जहां आउटसोर्स कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कुर्सियां खाली थी और नागरिक परेशान हो रहे। नगर निगम के जन्म मृत्यु शाखा एवं गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ में जितने भी आउटसोर्स के कर्मचारी काम करते हैं वह सभी अनुपस्थित थे। उन्हें प्रात: काल से ही संबंधित उनके नियोक्ता अथवा निगम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा राजनीतिक दबाव के चलते वार्ड के आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के साथ ड्यूटी लगाई गई है कि वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में लोगों को सदस्य बनाएं। विभागीय कर्मचारियों ने बताया आउटसोर्स कर्मचारी भाजपा के सदस्यता अभियान में लगे हुए हैं।