फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: UP CM Yogi Adityanath will be on tour to Ujjain tomorrow will reach Bhrithari cave and Mahakal temple

Ujjain: कल उज्जैन के दौरे पर रहेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाकाल दर्शनों के बाद पहुंचेंगे भर्तृहरि गुफा

Tue, 12 Sep 2023 09:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 09:13 AM IST
सार

Ujjain: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। वे यहां नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। इसके साथ ही सीएम योगी बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर भी जाएंगे।

विज्ञापन
Ujjain: UP CM Yogi Adityanath will be on tour to Ujjain tomorrow will reach Bhrithari cave and Mahakal temple
कल उज्जैन आएंगे सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर बुधवार को उज्जैन आएंगे। वे यहां मुख्य रूप से नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सान्निध्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के महाकाल दर्शन का भी कार्यक्रम है और वे भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगलामुखी धाम मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। पीर योगी महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए उनका परंपरानुसार 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष और मोतियों की मालाएं आदि से स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें पीतल का त्रिशूल भेंट किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ गुरु गौरक्षनाथजी महाराज, राज भर्तृहरिजी, गोपीचंदजी महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करने जाएंगे। उत्तरप्रदेश की यात्रा के दौरान ही योगी पीर महंत रामनाथजी महाराज ने उन्हें उज्जैन आने का निमंत्रण दिया था। इसके पहले वे सिंहस्थ 2016 में भर्तृहरि गुफा आए थे और यहीं पर रुके थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


आगमन से पूर्व सुरक्षा देखने आई एजेंसी
भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के उज्जैन आगमन का कार्यक्रम प्रशासन के पास भी पहुंच चुका है, लेकिन नाथ संप्रदाय के मुख्यालय गोरखपुर से उनके उज्जैन आगमन की जानकारी स्थानीय मठ भर्तृहरि गुफा में पूर्व ही प्राप्त हो चुकी है। जेड प्लस सुरक्षा होने से मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा एजेंसी ने यहां पहुंचकर सुरक्षा का जिम्मा ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed