फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Uma-Sanjhi festival will be celebrated for five days in Shri Mahakaleshwar temple

Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर में पांच दिन रहेगी उमा-सांझी महोत्सव की धूम, 28 सितंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम

Mon, 23 Sep 2024 10:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 23 Sep 2024 10:19 AM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक उमा-सांझी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो शिव और उमा के प्रकृति-पुरुष उत्सव को समर्पित है। पांच दिवसीय आयोजन में मंदिर के सभामंडप में धार्मिक झांकियां और सांझी सजाई जाएगी।

विज्ञापन
Ujjain: Uma-Sanjhi festival will be celebrated for five days in Shri Mahakaleshwar temple
श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमा-सांझी महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव एवं उमा का प्रकृति और पुरुष का उत्सव श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमा-सांझी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह महोत्सव 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उमा-सांझी के पूजन की परंपरा प्राचीन संस्कृति पर आधारित है। पांच दिवसीय आयोजन में मंदिर के सभा मंडप में धार्मिक झांकियां तथा सांझी सजाई जाएगी। भगवान महाकाल मनमहेश रूप में कोटि तीर्थ कुंड में नौका विहार करेंगे। प्रतिदिन शाम को लोक कलाकार गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगे। ग्वालियर के ढोली बुआ नारदीय संकीर्तन से भक्तों को हरि कथा सुनाएंगे।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष श्राद्ध पक्ष में उमा सांझी महोत्सव मनाया जाता है। आयोजन के तहत महाकाल मंदिर के सभामंडप में संझा सजाई जाएगी। वहीं, महाकाल के आंगन में सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस वर्ष उमा-सांझी महोत्सव का आयोजन 28 सितंबर अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी से 2 अक्टूबर अश्विन शुक्ल द्वितीया तक आयोजित किया जाएगा। इस पांच दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन सायं-आरती के पश्चात लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों के लिए रंगोली और अन्य स्पधार्ओं का आयोजन होंगे, जिसके अंतर्गत रंगोली के रंग से किलाकोट, रंगमहल, शीशमहल आदि की सांझी बनाएंगे। वहीं, चार अक्टूबर को चंद्र दर्शन की द्वितीया पर उमा माता की सवारी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर पंरपरागत मार्ग से शिप्रा तट तक जाएगी। शिप्रा पर संझा विसर्जन व पूजन के बाद सवारी वापस मंदिर आती है। पांच दिन तक संध्या के समय चयनित लोक कलाकारों द्वारा गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाती है। 
विज्ञापन


पांच-दिवसीय धार्मिक, सांस्कृतिक, और लोककला उत्सव
उमा सांझी महोत्सव, उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मनाया जाने वाला पांच-दिवसीय धार्मिक, सांस्कृतिक, और लोककला उत्सव है। इस साल 2024 में यह महोत्सव 28 सितम्बर से शुरू हुआ था। इस महोत्सव के दौरान, मंदिर में कई तरह के आयोजन होते हैं, जिनमें शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  •  मंदिर के सभा मंडप में धार्मिक झांकियां और सांझी सजाई जाती है। 
  •  रंग महल, उमा महल, और किला कोट जैसी झांकियां रंगोली के रंगों से सजाई जाती हैं।  
  •  शिव-पार्वती के कई रूपों की झांकियां भी सजाई जाती हैं। 
  •  भगवान महाकाल मनमहेश रूप में कोटि तीर्थ कुंड में नौका विहार करते हैं। 
  •  प्रतिदिन शाम को लोक कलाकार गीत, संगीत, और नृत्य की प्रस्तुति देते हैं। 
  •  ग्वालियर के ढोली बुआ नारदीय संकीर्तन से भक्तों को हरि कथा सुनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed