फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Two cars collided at Chakravada Fanta, one dead, eight seriously injured

Ujjain: चकरावदा फंटा पर दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, आठ गंभीर घायल

Wed, 14 Jun 2023 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 10:53 PM IST
सार

उज्जैन में दो कार आपस में टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं आठ लोग घायल हुए हैं। एक कार से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Ujjain: Two cars collided at Chakravada Fanta, one dead, eight seriously injured
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले के चकरावदा फंटा पुल के पास  बुधवार शाम दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही भैरवगढ़ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कार का दरवाजा तोड़कर बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। 
विज्ञापन


भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि अलकापुरी रतलाम में रहने वाले लालचंद राठौर (60) अपने परिवार के साथ कार क्रमांक एमपी 43 सी 9906 बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। यह परिवार बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम लौट रहा था कि तभी चकरावदा फंटा पुलिया के पास नागदा की ओर से तेज गति से आ रही कार क्रमांक एमपी 13 सीडी 5433 से इनकी गाड़ी टकरा गई। भिड़ंत होने के बाद राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने घायलों को कार से निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकालना पड़ा। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सभी को अस्पताल भिजवाया गया। जिला चिकित्सालय की डॉ. टीना राठौर ने बताया कि इस घटना में लालचंद राठौर की मौत हो गई है, जबकि उनके पुत्र कुंदन राठौर, बहू नीलिमा, पुत्री निकिता और पोती आर्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के दौरान लालचंद राठौर की पत्नी को भी मामूली चोट आई है। जबकि इस कार से आकर टकराई कार नागदा निवासी शारदाबाई पति मुन्नालाल की बताई जा रही है। इस गाड़ी में शारदाबाई के साथ ही उनका बेटा सूरज, बहू दीपिका बैठे हुए थे जो कि इस घटना में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed