फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Theft of lakhs in the house of former MLA Jagirdar, thieves entered by breaking the window

Ujjain: पूर्व विधायक जागीरदार के घर हुई लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, नकदी के साथ बंदूक भी चुराई

Thu, 11 May 2023 03:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 03:53 PM IST
सार

ग्राम हरनावदा में पूर्व विधायक के बेटे के घर लाखों की चोरी हो गई। चोर यहां से करीब 15 लाख रुपये नकदी के साथ बंदूक भी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
Ujjain: Theft of lakhs in the house of former MLA Jagirdar, thieves entered by breaking the window
उज्जैन जिले में पूर्व विधायक के बेटे के घर लाखों की चोरी हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले के नरवर के समीप ग्राम हरनावदा में पूर्व विधायक के पुत्र के घर में बीती रात अज्ञात बदमाश पीछे के रास्ते से घुसे और अलमारी में रखे 15 लाख रुपये नगदी सहित चांदी के सिक्के और बंदूक चुरा ले गए। गुरुवार सुबह चोरी का पता चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बदमाश घर में पीछे की खिड़की तोड़कर घुसे थे।
विज्ञापन


नरवर थाना प्रभारी संजय मंडलोई ने बताया कि समीप के ग्राम हरनावदा में पूर्व विधायक शिवनारायण जागीरदार के पुत्र दिनेश जागीरदार का मकान है। रात में दिनेश और पूरा परिवार सोया हुआ था। इस दौरान देर रात अज्ञात बदमाश उनके मकान में पीछे स्थित गली से खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे। इस दौरान परिवार कमरे में सोया हुआ था और चोरों ने दूसरे कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे 15 लाख रुपये नगदी, चांदी के सिक्के और बंदूक चुरा ली। वारदात के दौरान बदमाश पूरी अलमारी अस्त व्यस्त कर गए और सामान बिखेर गए। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जब दिनेश जागीरदार का परिवार जागा और कमरे में देखा तो पूरा कमरा बिखरा पड़ा हुआ था तथा अलमारी में रखे नगदी रुपये और चांदी के सिक्कों सहित बंदूक भी गायब थी। चोरी की खबर मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई तथा घटनास्थल पर नरवर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पूरे घर में जांच की और एफएसएल पार्टी भी आ गई थी तथा टीम ने पूरे मकान का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला चोरों का सुराग
परिवार से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने गांव में चारों तरफ सर्चिंग की और जंगल में जाकर भी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने बताया कि मकान में कैमरे भी नहीं लगे हैं, जिसकी वजह से बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed