{"_id":"64451924ffafecafe8099695","slug":"ujjain-the-girl-hanged-herself-wrote-in-the-suicide-note-i-have-no-one-in-the-world-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: युवती ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- मेरा दुनिया में कोई नहीं, मैं परेशान होकर जान दे रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: युवती ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- मेरा दुनिया में कोई नहीं, मैं परेशान होकर जान दे रही
Sun, 23 Apr 2023 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 05:10 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि मेरा दुनिया में कोई नहीं है और मैं परेशान होकर जान दे रही हूं। अभी तक मृतका के परिजनों और वह कहां की रहने वाली है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के महानंदानगर में किराए का मकान लेकर रह रही 20 वर्षीय युवती ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालकिन ने युवती को फांसी के फंदे पर लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा।
माधवनगर थाने के उपनिरीक्षक रविन्द्र कटारे ने बताया कि महानंदानगर निवासी सविता पति किशोर मड़किया के मकान में 15 दिन पहले बुशरा नामक 20 वर्षीय युवती किराए से कमरा लेकर रह रही थी। कल रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में जब सविता ने देखा तो उसकी लाश लटकी हुई थी। सविता ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस टीम मौके पर गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि मेरा दुनिया में कोई नहीं है और मैं परेशान होकर जान दे रही हूं। पुलिस ने लेटर को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। अभी तक मृतका के परिजनों और वह कहां की रहने वाली है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मकान मालकिन के खिलाफ भी होगा प्रकरण दर्ज
पूछताछ में पता चला है कि मकान मालिक सविता ने बिना किसी जांच पड़ताल किए और बगैर आधार कार्ड लिए उसे मकान किराए से दिया था और इस बात की जानकारी थाने पर नहीं दी थी। मकान मालकिन के खिलाफ भी पुलिस प्रकरण दर्ज करेगी।