फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: The devotees who were shopping were harassed by begging, the shopkeepers beat two women with sticks

Ujjain: खरीदारी कर रहे श्रद्धालुओं को भीख मांगकर कर रही थीं परेशान, दुकानदारों ने लट्ठ से दो महिलाओं को पीटा

Fri, 21 Jul 2023 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 09:15 PM IST
सार

उज्जैन में हरसिद्धि माता मंदिर के बाहर कुछ दुकानदारों ने खरीदारी करते समय श्रद्धालुओं को भीख मांग कर परेशान कर रहीं महिलाओं की लट्ठ और लात-घूसों से जमकर पीट दिया। लगभग आधे घंटे तक दुकानदारों और भीख मांगने वाली महिलाओं के बीच यह विवाद चलता रहा। 

विज्ञापन
Ujjain: The devotees who were shopping were harassed by begging, the shopkeepers beat two women with sticks
उज्जैन में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर के बाहर शुक्रवार शाम को उस समय एक बड़ा विवाद हो गया जब कुछ दुकानदारों ने खरीदारी करते समय श्रद्धालुओं को भीख मांग कर परेशान कर रहीं महिलाओं की लट्ठ और लात-घूसों से जमकर पीट दिया। लगभग आधे घंटे तक दुकानदारों और भीख मांगने वाली महिलाओं के बीच यह विवाद चलता रहा। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी और महाकाल थाना पुलिस ने भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं को थाने पहुंचाया, जहां मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रहे महाकाल थाने के जयंत डामोर ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरसिद्धि मंदिर के बाहर भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं और कुछ दुकानदारों के बीच विवाद हो गया है। इसके बाद महिलाओं का मेडिकल करवाया गया और उनके साथ मारपीट करने वाले दुकानदारों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


पुरुषों के हाथों मे लट्ठ तो महिलाओ के हाथों में थे पत्थर
दुकानदारों और भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं के बीच हुए इस विवाद के वीडियो में यह साफ तौर पर नजर आ रहा है कि जहां दुकानदार इन महिलाओं को लट्ठ से पीट रहे थे तो वहीं महिलाओं ने भी अपने बचाव के लिए हाथों में बड़े-बड़े पत्थर उठा लिए थे। घटना के दौरान गनीमत तो यह रही कि इन पत्थर और लट्ठ से लड़ाई के दौरान आसपास दिखाई दे रहे बच्चों को कोई चोट नहीं आई। वरना लगभग आधे घंटे तक चले इस विवाद में कोई अनहोनी भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed