{"_id":"657ecfb6243d71499004961c","slug":"ujjain-the-criminal-who-kidnapped-and-robbed-an-auto-driver-was-arrested-police-is-searching-for-his-partner-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: ऑटो चालक को अगवा कर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, क्राइम पार्टनर की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: ऑटो चालक को अगवा कर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, क्राइम पार्टनर की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 17 Dec 2023 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Dec 2023 04:08 PM IST
सार
उज्जैन में दो महीने पहले ऑटो चालक के अपहरण और लूट मामले में पुलिस को सफलता मिली है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में ऑटो चालक को अगवा कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक बदमाश को दो माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिाय है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। बदमाश का साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
बता दें कि चिंतामण नगर में रहने वाला राहुल पिता बालमुकुंद जाटव ऑटो चालक है। 18 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन से ग्राम रलायता भोजा पथरी वाली माताजी के मंदिर सवारी छोड़ने गया था। लौटते समय रास्ते में बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था और अपने साथ पानबिहार तक लेकर गए थे। जहां जेब में रखे 1500 रुपये छीनने के बाद उसे छोड़कर भाग निकले थे।
ऑटो चालक ने भैरवगढ़ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी और अगवा करने वाले बदमाशों के नाम जावेद पिता यूसुफ अली निवासी गांधीनगर और भोला निवासी फाजलपुरा बताए थे। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच करने के बाद मामले में दोनों बदमाशों के खिलाफ धारा 365, 327, 190, 232, 34 का प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की थी। दो माह बाद पुलिस ने फरार बदमाश जावेद अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है। एसआई हेमराज यादव ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश से पूछताछ में उसके साथी का सुराग मिला है। जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।