फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: The corporation team that had gone to catch pigs was attacked with knives and sticks,

Ujjain: सूअर पकड़ने गई थी निगम की टीम पर चाकू-डंडे से हमला, घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

Wed, 04 Oct 2023 12:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 12:50 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन में सूअर पकड़ने गए निगम के ठेकेदारों पर सूअर पालकों ने चाकू-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ितों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Ujjain: The corporation team that had gone to catch pigs was attacked with knives and sticks,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में इन दिनों नगर निगम की टीम द्वारा सूअर पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके दौरान ठेकेदार अपने लोगों के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दे रहे थे, कि तभी सूअर पालने वाले लोगों ने इस टीम पर लट्ठ और चाकू से हमला कर दिया। जिससे कुछ लोग घायल हुए हैं। मामले में घायलों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है, लेकिन अभी इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि महावीर बाग कॉलोनी में सूअर पकड़ने गई टीम ने सुअर पकड़ना शुरू ही किया था कि इस दौरान अचानक आधा दर्जन से अधिक लोग यहां पहुंचे और उन्होंने निगम की टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से निगम की टीम के काफी लोग तो भाग गए लेकिन इस दौरान रतलाम निवासी ऋषि बोरासी इन सूअर पालकों के हत्थे चढ़ गया जिसे सूअर पलकों ने डंडे से पीटा और चाकू से हमला कर घायल किया है। ऋषि बोरासी के साथ ही इस घटना में अमित निरंजन व अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इंदौर के ठेकेदार को दिया गया था सूअर पकड़ने का ठेका
बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले ही इंदौर के ठेकेदार अजय डागर को स्वच्छता अभियान के तहत सूअर पकड़ने का ठेका दिया गया था। जिनमें लोगों द्वारा ही सूअर पकड़ने की कार्रवाई की जा रही थी और इसी दौरान सूअर पालकों ने उन पर हमलाकर उन्हें चोट पहुंचाई है। बताया जाता है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी डंडे और चाकू से मारपीट करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी नानाखेड़ा पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed