फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Sudden death of Mahakaleshwar Temple Priest Committee Chairman

Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष की अचानक मौत, रोज की तरह दर्शन करने पहुंचे थे तभी बिगड़ी तबीयत

Thu, 23 May 2024 12:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 12:16 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर में पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का आज सुबह अचानक निधन हो गया। वह प्रतिदिन की तरह बाबा महाकाल के दर्शन करने घर से निकले थे।

विज्ञापन
Ujjain: Sudden death of Mahakaleshwar Temple Priest Committee Chairman
अशोक शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का आज सुबह अचानक निधन हो गया। वह प्रतिदिन की तरह बाबा महाकाल के दर्शन करने घर से निकले थे और मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करने ही वाले थे कि इसके पहले मंदिर के बाहर बनी मोनू तिवारी की दुकान पर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई इसके बाद उन्हें ई-रिक्शा से तत्काल अवंती हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जाता है इसके पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि आज सुबह जानकारी लगी थी कि मंदिर के बाहर स्थित मोनू तिवारी की दुकान पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा उम्र 63 वर्ष की चक्कर आने के कारण अचानक तबीयत खराब हो गई है और वह बेहोश हो गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद मेने तुरंत महाकाल मंदिर की एंबुलेंस दुकान तक पहुंचाई थी लेकिन तब तक महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित संजय गुरु व अन्य लोग उन्हें ई रिक्शा से उपचार के लिए अवंती हॉस्पिटल ले गए थे आपने बताया कि अस्पताल में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जाने वाला था उसके पहले ही उनकी मौत हो गई। पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा के निधन की जानकारी लगते ही महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही पूरे शहर मे शोक की लहर छा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed