फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Shri Mahakaleshwar Temple Bhasm Aarti Suneil Shetty Minister Rakesh Singh

Ujjain Mahakal: फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह पहुंचे महाकाल के दरबार, भस्म आरती में लिया भाग

Fri, 19 Jan 2024 11:10 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 19 Jan 2024 11:10 AM IST
सार

Ujjain Mahakal Darshan: शुक्रवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में अभिनेता सुनील शेट्टी और मध्य प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। दोनों ने ही इसे एक अद्भुत अनुभव बताया।   

विज्ञापन
Ujjain Shri Mahakaleshwar Temple Bhasm Aarti Suneil Shetty Minister Rakesh Singh
सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भस्म आरती दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की अद्भुत भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों ही बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि शुक्रवार सुबह लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह परिवार सहित बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक भी किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोक निर्माण से लोक कल्याण करना चाहता हूं आज अद्भुत सुखद संयोग ही था कि मुझे बाबा महाकाल के दर्शन हो गए। अनेक जन्मों के पुण्य फल होते हैं तभी हमें बाबा महाकाल के इस प्रकार से दर्शन हो पाते हैं। तीन दिन बाद भी एक विशेष संयोग बनने वाला है जब 550 वर्षों बाद भगवान श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा के रूप में अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। मैंने आज बाबा महाकाल से कामना की है कि मध्यप्रदेश की समृद्धि बढ़ती रहे। मध्यप्रदेश इसी तरह विकास के रास्ते पर चलता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा महाकाल की भक्ति मे लीन दिखे अभिनेता सुनील शेट्टी
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। भस्म आरती देखने के बाद उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद में अन्य मंदिरों के दर्शन कर यहां से रवाना हो गए। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मंदिर की सभी व्यवस्थाएं सिस्टमैटिक है। हम यही चाहते हैं कि जब भी भगवान के दर्शन करने पहुंचे तो हमारा मन उनकी भक्ति में रम जाए। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान मेरी आंखों से आंसू आ गए। बाबा महाकाल की यह आरती देखकर बहुत प्रसन्न हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed