{"_id":"651d0d69135d1f9081062bb3","slug":"ujjain-shivraj-ministers-are-doing-bhoomi-pujan-for-the-same-work-two-three-times-to-woo-the-public-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेय की दौड़: जनता को लुभाने एक ही काम का दो-तीन बार भूमिपूजन कर रहे शिवराज के मंत्री, कांग्रेस करेगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेय की दौड़: जनता को लुभाने एक ही काम का दो-तीन बार भूमिपूजन कर रहे शिवराज के मंत्री, कांग्रेस करेगी शिकायत
Wed, 04 Oct 2023 12:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:29 PM IST
सार
Ujjain News: एक काम के दो-दो, तीन-तीन बार भूमिपूजन किये जा रहे हैं। राजेन्द्र वशिष्ठ ने कहा कि इस मामले में निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले में संज्ञान लेने हेतु अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
एक ही काम का दो तीन बार भूमिपूजन कर रहे शिवराज के मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले विधानसभा चुनाव में श्रेय लेने की होड़ में भाजपाई इतने बौखला गए है कि जो काम पूर्ण नहीं हुए उनके लोकार्पण किये जा रहे हैं। वहीं, जिन निर्माण कार्यों के भूमिपूजन स्वयं मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में कर चुके उनके दोबारा भूमिपूजन कर रहे हैं। हद तो यह है कि जिन निर्माण कार्यों की स्वीकृति नहीं हुई, टेंडर प्रक्रिया चल रही है, उनके भूमिपूजन भी भाजपाई करने से नहीं चुक रहे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि मिशन नगरोदय अंतर्गत 303.62 लाख की लागत से देवास रोड़ स्थित तरणताल परिसर स्वीमिंग पुल के पुनर्निमाण कार्य का भूमिपूजन 17 मई 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हो चुका है। इस दौरान प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री मोहन यादव, सांसद, विधायक, भाजपा के नगर अध्यक्ष भी मौजूद थे। बावजूद उसके इसका भूमिपूजन फिर से किया जा रहा है। वशिष्ठ ने कहा कि जिस तरह घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणाओं पर घोषणा कर रहें, जो पूरी होंगी के नहीं दूर-दूर तक पता नहीं उसी प्रकार स्वयं मुख्यमंत्री ने जिन कामों का भूमिपूजन कर दिया उनका फिर से भूमिपूजन हो रहा है।
विज्ञापन
एक काम के दो-दो, तीन-तीन बार भूमिपूजन किये जा रहे हैं। राजेन्द्र वशिष्ठ ने कहा कि इस मामले में निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले में संज्ञान लेने हेतु अनुरोध किया जाएगा। आपने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के नेता जिन निर्माण कार्यों की सालों से सुध लेने नहीं पहुंचे उनके भूमिपूजन और लोकार्पण किये जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य साफ दिखाई दे रहा है कि आचार संहिता के पहले ज्यादा से ज्यादा काम भाजपाई अपने नाम करना चाहती है चाहे वह उन्होंने किये हो या ना किये हों।