फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Shiv Jyoti Arpanam tomorrow, the holy ghat of Maa Kshipra will be illuminated with five lakh lamps

Ujjain: शिव ज्योति अर्पणम कल, पांच लाख दीपों से जगमग होंगे मां क्षिप्रा के पावन घाट, गायक जुबिन नौटियाल आएंगे

Mon, 08 Apr 2024 11:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:06 PM IST
सार

हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम रात्रि 7 बजे से रामघाट पर 5 लाख दीप प्रज्वलित कर मनाया जाएगा। रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 

विज्ञापन
Ujjain: Shiv Jyoti Arpanam tomorrow, the holy ghat of Maa Kshipra will be illuminated with five lakh lamps
उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम का आयोजन होना है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 9 अप्रैल 2024 को सुबह 5 बजे दत्त अखाड़ा क्षिप्रा तट पर भारतीय नववर्ष का अभिनंदन होगा। नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति और अनुष्ठान मंडपम ज्योतिष अकादमी द्वारा ये आयोजन किया जा रहा है। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन होगा, उसके बाद वैदिक विद्वानों द्वारा मंगलाचरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


साधु संतों के सान्निध्य में मां क्षिप्रा का पंचामृत पूजन कर सौभाग्य सामग्री अर्पित की जाएगी। सुबह 6.11 पर सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य देकर एवं आदित्यहृदय स्त्रोत्र के पाठ से भगवान सूर्य को विशेष पूजन किया जायगा। महिलाओं द्वारा गुड़ी एवं ध्वज का पूजन होगा। उसके बाद वही ध्वज भगवान महाकाल के शिखर पर लगाया जायगा। संतों के आशीर्वचन के साथ नीम एवं मिश्री का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन होगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम रात्रि 7 बजे से रामघाट पर 5 लाख दीप प्रज्वलित कर मनाया जाएगा। यह दीप रामघाट, दत्त अखाड़ा ,नर्सिंग घाट और गुरुद्वारा घाट पर प्रज्जवलित होंगे। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही 14 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि द्वीप प्रज्वलित करने के लिए घाटों पर दीप व्यवस्थित जमाने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराएं। प्रत्येक सेक्टर के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह अपने कार्य समय पर पूर्ण कराएं। संपूर्ण आयोजन के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। कार्यपालिक दंडाधिकारियों के साथ होमगार्ड का बल घाटों पर मुस्तैद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीणा, निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ श्रीराम तिवारी, निगम आयुक्त आशीष पाठक, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर ,गुरु प्रसाद पाराशर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed