फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Shipra beach will be illuminated with 2.1 million lamps on Shiv Jyoti Arpana Mahashivratri festival

Ujjain: अलौकिक एवं दिव्य होगा शिव ज्योति अर्पणम, महाशिवरात्रि पर्व पर 21 लाख दीपों से रोशन होगा शिप्रा तट

Thu, 09 Feb 2023 08:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 08:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में दीपोत्सव कार्यक्रम अलौकिक एवं दिव्य होगा। महाशिवरात्रि पर्व पर 21 लाख दीपों से शिप्रा तट रोशन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Ujjain Shipra beach will be illuminated with 2.1 million lamps on Shiv Jyoti Arpana Mahashivratri festival
अलौकिक एवं दिव्य होगा शिव ज्योति अर्पणम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम का दीपोत्सव कार्यक्रम अपने आप में अनूठा होगा। यह कार्यक्रम भव्य स्तर पर जन-भागीदारी से आयोजित किया जाएगा। उज्जैन शहर का हर एक व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करे और कार्यक्रम से भावनात्मक रूप से जुड़े। शहर के हर समाज के हर तबके के व्यक्ति को दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने यह बात शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र में उत्सव का माहौल अलग होता है। यहां प्रत्येक पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार दीप प्रज्जवलन का लक्ष्य बड़ा है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होना चाहिए। स्थानीय लोगों के उत्साह और वरिष्ठ लोगों के अनुभव से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि इस बार के सफल आयोजन से उज्जैन बहुत बड़ा ब्राण्ड बनेगा। प्रतिवर्ष हम इसे और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन




55 हजार लीटर तेल से जलेंगे 21 लाख दीपक...
महाशिवरात्रि पर पिछले साल उज्जैन ने शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव मनाकर प्रदेश सरकार ने नई परंपरा की शुरू की थी। शिप्रा घाट पर एक साथ 11 लाख से अधिक दीपक लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाया था। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी पर शहर 21 लाख दीपों को प्रज्जवलित कर नया कीर्तिमान रचेगा। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव मनाया जाएगा। बताया जाता है शिव ज्योति अर्पणम के लिए 21 लाख नग दीपक जलाए जाएंगे, इसके लिए 55 हजार लीटर तेल की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार वॉलेंटियर्स की होगी आवश्यकता...
स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करने के लिए 20 हजार वॉलेंटियर्स की आवश्यकता होगी। विभिन्न समाजों के द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले वॉलेंटियर्स की सूची शीघ्र-अतिशीघ्र भेजी जाए। वॉलेंटियर्स को पास जारी किए जाएंगे। साथ ही पास पर घाट का नाम भी दर्ज किया जाएगा। इस बार का आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट होगा। हर स्पॉट पर हेल्पडेस्क और मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। उज्जैन शहर के लिए यह बहुत बड़ा इवेंट होगा। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed