फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Shefali Jariwala participated in the Bhasma Aarti of Baba Mahakal, had darshan from Nandi Hall

Ujjain: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं शेफाली जरीवाला, नंदी हॉल से किए दर्शन, ध्यान भी लगाया

Mon, 20 May 2024 09:55 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 09:55 AM IST
सार

अभिनेत्री और टीवी कलाकार शेफाली जरीवाला आज बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लेने के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने दर्शन के दौरान सफेद रंग का पारंपरिक सलवार सूट पहन रखा था। 

विज्ञापन
Ujjain: Shefali Jariwala participated in the Bhasma Aarti of Baba Mahakal, had darshan from Nandi Hall
शेफाली जरीवाला ने महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांटा लगा गाने से रातों-रात स्टार बनी शेफाली जरीवाला आज सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं, जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और उसके बाद चांदी द्वार से भगवान का पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि अभिनेत्री और टीवी कलाकार शेफाली जरीवाला आज बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लेने के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने दर्शन के दौरान सफेद रंग का पारंपरिक सलवार सूट पहन रखा था। मंदिर में सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। पंडित महेश गुरु ने बताया कि बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान शेफाली जरीवाला भगवान की भक्ति में लीन दिखाई थीं। बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करने के बाद अपने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना कही और फिर आप यहां से रवाना हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 वर्षों से बॉलीवुड में हैं शेफाली जरीवाला
शेफाली जरिवाला एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो कई अंग्रेजी और हिंदी संगीत वीडियो और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी हैं। वे 2002 के म्यूजिक वीडियो कांटा लागा में दिखाई दी थीं, जिसके बाद वह "थोंग लड़की" के नाम से जाने लगीं। 2004 में बॉलीवुड फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में अभिनय किया था। फिर वह नृत्य रिएलिटी शो नच बलिए 5 में अपने प्रेमी के साथ दिखाई दी थीं। इसके साथ ही ने बिग बॉस 13 में भी देखा गया था। वर्तमान में भी वे एक धारावाहित में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए फोटो
शेफाली जरीवाला ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर यहां की तस्वीरें शेयर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed