फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Before the arrival of Bakra-Eid, seven goats were looted on Agar Road early in the morning

Ujjain: बकरा-ईद आने के पहले सुबह-सुबह आगर रोड पर सात बकरों की लूट, युवक ने रोकने का प्रयास किया तो मारा चाकू

Wed, 29 May 2024 01:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2024 01:20 PM IST
सार

Ujjain: शहर के बायपास मार्ग आगर रोड पर  लूट की घटना हुई, जिसमें अज्ञात लुटेरों ने एक गाड़ी को रोककर और गाड़ी के निगरानी कर रहे युवक के साथ मारपीट कर उसे चाकू मार दिए, साथ ही साथ 7 बकरे लूट कर ले गए।

विज्ञापन
Before the arrival of Bakra-Eid, seven goats were looted on Agar Road early in the morning
बकरा चोरों ने किया घायल

विस्तार

मुस्लिम और बोहरा समुदाय के लिए बकरा ईद एक खुशियों का त्यौहार होता है, जिसे दोनों ही समुदाय के लोग बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाते हैं। साथ ही इस दिन बकरों की कुर्बानी भी की जाती हैं। वैसे तो इस त्यौहार में लगभग 20 दिनो का समय शेष है, लेकिन शहर के बायपास मार्ग आगर रोड पर ऐसी ही लूट की घटना हुई, जिसमें अज्ञात लुटेरों ने एक गाड़ी को रोककर और गाड़ी के निगरानी कर रहे युवक के साथ मारपीट कर उसे चाकू मार दिए, साथ ही साथ 7 बकरे लूट कर ले गए।
विज्ञापन


इस घटना में घायल हुए राजस्थान बूंदी निवासी मोनू ने बताया कि वह राजस्थान से अपनी गाड़ी में 40 बकरों को भरकर मुंबई जा रहा था। आज सुबह 5 बजे जब वह उज्जैन से 25 किलोमीटर दूर था, तभी आगर रोड पर अचानक कुछ लोगों ने बकरों से भरी इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। जब मोनू ने इन लोगों को रोकना चाहा तो यह लुटेरे उसे मारने दौड़े, जिसमें से एक ने मोनू के पैर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोनू ने बताया कि इस दौरान उसके साथ गाड़ी का ड्राइवर पंकज और दो लोग अन्य भी थे, लेकिन हमलावरों ने सिर्फ और सिर्फ उसी पर हमला किया और बकरा चुरा के भाग गए। इस घटना के बाद मोनू को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। चोरी गए बकरों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed