{"_id":"66586b081c2d84944c0d04ec","slug":"ujjain-security-personnel-who-misbehaved-with-passengers-in-shri-mahakaleshwar-temple-suspended-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर में यात्रियों से अभद्रता करने वाले सुरक्षाकर्मी निलंबित, मारपीट की हुई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर में यात्रियों से अभद्रता करने वाले सुरक्षाकर्मी निलंबित, मारपीट की हुई थी शिकायत
Thu, 30 May 2024 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 30 May 2024 05:34 PM IST
सार
महाकाल मंदिर में मारपीट मामले में सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद मंदिर प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। यात्रियों की भी गलती सामने आई है, उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
श्रद्धालु से मारपीट करते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मारपीट मामले में प्रशासन ने सख्त निर्णय लिया है। भक्तों से अभद्रता करने वाले सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि महाकाल मंदिर में बुधवार रात 10 बजे शंख द्वार के समीप कोठार गेट का वीडियो वायरल हुआ था। उक्त संबंध में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें यात्रियों द्वारा उक्त द्वार से जबरजस्ती मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया गया। उनको रोकने पर यात्रियों व सुरक्षाकर्मियों द्वारा आपस में मार-पीट की गई। इसमें प्रथमदृष्ट्या सुरक्षाकर्मी गोपाल सिंह एवं बलराम सिंह को श्रद्धालु के साथ मारपीट करना पाया गया। साथ ही फुटेज के अवलोकन के आधार पर निरीक्षक निर्माल्य द्वार व सुरक्षाकर्मियों को भी निलंबित किया गया। फुटेज में यात्रियों द्वारा भी अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया है। इसके अनुसार यात्रियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कल ही दी गई थी ट्रेनिंग श्रद्धालुओं से कैसा करना है व्यवहार
बताया जा रहा है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सुरक्षा कंपनी के जवानों को कल ही कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट केनी रेंजल के द्वारा एक प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें कहा गया था कि सावन महीने में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हमें बेहतर दर्शन व्यवस्था का इंतजाम करना है। श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार इतना मधुर रखना है कि श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर से खुश होकर जाएं।