{"_id":"642d323581395d7e600df655","slug":"ujjain-road-accident-road-accident-at-chintaman-bypass-toll-block-two-people-died-eight-people-injured-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Road Accident: चिंतामन बाइपास टोल नाके पर सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Road Accident: चिंतामन बाइपास टोल नाके पर सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल
Wed, 05 Apr 2023 02:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:02 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। यह हादसा चिंतामन बाइपास टोल नाके के समीप हुआ है।
विज्ञापन
चिंतामन बाइपास टोल नाके पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले में मंगलवार रात हुए भीषण कार एक्सीडेंट मे एक तीन साल की बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना चिंतामन के अंतर्गत चिंतामन बाइपास रोड पर बने टोल नाके पर तेज गति से आ रही कार ने टोल बैरियर को तोड़ते हुए आगे की कार को इतनी जोरदार और भीषण टक्कर मारी की कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रतलाम के बोरखेड़ा निवासी राहुल मकवाना अपने खाचरौद के रिश्तेदारों के साथ उज्जैन के मालनवासा में मान के कार्यक्रम में आए थे। रात को ही वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान चिंतामन बाइपास के पुल पर बने टोल पर एक कार तेज गति से आई और टोल का बैरियर तोड़ते हुए राहुल मकवाना की कार क्रमांक एमपी 04 सीटी 0590 से जा भिड़ी। इस हादसे में राहुल मकवाना और उनकी तीन साल की भांजी पल्लवी की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए गए हैं। चिंतामन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक्सीडेंट करने वाला कार चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
