फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Road Accident Returning after seeing Mahakal three people of same family died four seriously injured

Ujjain Road Accident: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

Sat, 27 May 2023 01:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 May 2023 01:43 PM IST
सार

उज्जैन में सड़क हादसा हुआ है, हादसे में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तेज रफ्तार मारुति वैन के सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में टकराने से हुआ।
 

विज्ञापन
Ujjain Road Accident Returning after seeing Mahakal three people of same family died four seriously injured
हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर घर की ओर लौट रहा एक परिवार शनिवार सुबह दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसा नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मनासा तहसील के गांव देवरी खवासा का एक परिवार मारुति वैन गाड़ी से उज्जैन के महाकाल दर्शन करने गया था। जहां से वापस घर लौटते समय मनासा  मंदसौर मार्ग स्थित गांव रुपावास में मारुति वैन सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। इस हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पहले मनासा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से तीन घायलों को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहीं, एक अति गंभीर घायल को नीमच से राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा नींद की झपकी आ जाने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन


घटनास्थल से महज छह किलोमीटर दूर था घर...
विडंबना देखिए कि जिस जगह हादसा हुआ वहां से मृतकों के घर की दूरी महज छह किलोमीटर ही रह गई थी। वहीं, घटना के बाद मृतकों के शव को मनासा चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले जिले के देवरी खवासा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई मौत, यह हुए घायल...
इनमें संदीप पिता बंसीलाल पाटीदार उम्र 35 वर्ष, सुशीला बाई पति बंशीलाल पाटीदार उम्र 65 वर्ष और जयंती बाई उम्र 33 वर्ष की मौत हुई है। वहीं, चेतना (12), नयन (10), पप्पू पाटीदार (35) और कमला बाई (55) घायल हैं। फिलहाल, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed