फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: RO water will be available in Mahakal Lok. Mylan Laboratory dedicated the system

Ujjain: महाकाल लोक में मिलेगा RO वाटर, 1.11 करोड़ का सिस्टम माइलन लैबोरेट्री ने श्रद्धालुओं को किया समर्पित

Tue, 19 Sep 2023 09:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Sep 2023 09:17 AM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन के महाकाल लोक के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब आरओ वाटर मिलेगा। पीथमपुर की माइलन लैबोरेट्रीज लिमिटेड कंपनी ने करीब 1.11 लाख कीमत का एक आरओ सिस्टम श्रद्धालुओं को समर्पित किया है।

विज्ञापन
Ujjain: RO water will be available in Mahakal Lok. Mylan Laboratory dedicated the system
आरओ वाटर के लिए लगाया गया सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल लोक में अब श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल के लिए नया आरओ वाटर सिस्टम स्थापित किया गया है। प्लांट लगाने वाली कंपनी ने इसे आम लोगों के लिए समर्पित कर दिया है। महाकाल लोक बनने के बाद से प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दरबार में पहुंच रहे हैं। महाकाल लोक में श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए पीथमपुर की माइलन लैबोरेट्रीज लिमिटेड कंपनी ने आरओ वाटर सिस्टम श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया है। महाकाल लोक में लगाए गए वाटर सिस्टम की कीमत 1.11 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


माइलन लैबोरेट्रीज लिमिटेड पीथमपुर के प्रमोद कुमार सिंह हेड ऑफ इंडिया अफ्रीका ओएसडी मैन्युफैक्चरिंग, गिरीश परगांवकर पीथमपुर-प्लांट हेड, कंपनी सीएसआर प्रमुख मिशेल डोमिनिका श्रद्धालुओं को सिस्टम समर्पित करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। महाकाल लोक में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह की मौजूदगी में वाटर सिस्टम का शुभारंभ किया गया। आरओ वाटर सिस्टम हैदराबाद से महाकाल लोक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed