फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain News: बाबा की शरण में आए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, बोले- महाकाल भरोसे चल रही है दुनिया

Sat, 02 Sep 2023 01:15 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 02 Sep 2023 01:15 PM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास शनिवार को 
उज्जैन पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में जाकर पूजन-अर्चन किया। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान भी थे। 

विज्ञापन
Ujjain RBI Governor Shaktikanta Das came to seek refuge in Mahakal  reached and worshiped Baba
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने महाकाल का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास और चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल  अनिल चौहान बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। उसके बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ ने ई-कार्ट में बैठकर महाकाल लोक का भ्रमण भी किया। 


 

Ujjain RBI Governor Shaktikanta Das came to seek refuge in Mahakal  reached and worshiped Baba
शक्तिकांत दास ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का ध्यान भी किया। - फोटो : अमर उजाला

सबके मंगल की कामना की
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। गर्भगृह में महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा के आचार्यत्व में उन्होंने भगवान महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। आरबीआई गवर्नर दास का सम्मान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक संदीप सोनी ने श्री महाकालेश्वर भगवान की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। मीडिया से बातचीत में दास ने कहा कि बाबा महाकाल के बहुत अच्छे दर्शन हुए। मैंने यहां पूजन भी किया। बाबा महाकाल के भरोसे ही दुनिया चल रही है। मैंने सबके मंगल की कामना बाबा महाकाल से की है।
 


 
Ujjain RBI Governor Shaktikanta Das came to seek refuge in Mahakal  reached and worshiped Baba
चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने महाकाल का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भी हुए नतमस्तक
चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान भी पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने पहुंचे थे। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित राम गुरु के आचार्यत्व में चौहान और परिजनों ने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन किया। इसके बाद वे भी नंदी हॉल में कुछ देर तक भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने उनका भी सम्मान किया। दर्शन के बाद के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ अनिल चौहान ने ई-कोर्ट में बैठकर महाकाल लोक का भ्रमण किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed