फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Rape Case: The rapist's family is neither getting a place to live nor any running business.

Ujjain Rape Case: दुष्कर्मी के परिवार का ऐसा हुआ हाल, न रहने को मिल रही जगह, न चल रहा काम-धंधा

Mon, 09 Oct 2023 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला भरत सोनी तो जेल मे बंद है, लेकिन उसके पूरे परिवार को उसकी इस भूल का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित उसका मकान तोड़ चुकी है वहीं उसके भाई की चाय की दुकान को भी हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
Ujjain Rape Case: The rapist's family is neither getting a place to live nor any running business.
उज्जैन में दुष्कर्म के आरोपी का घर तोड़ दिया गया, तब से ऐसा ही पड़ा है सामान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी भरत सोनी का ज्यूडिशली रिमांड खत्म होने के बाद उज्जैन पुलिस ने उसे डीएनए टेस्ट करवाने के बाद जेल भेज दिया है। भरत सोनी तो जेल मे बंद है, लेकिन उसके पूरे परिवार को उसकी इस भूल का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित उसका मकान तोड़ चुकी है वहीं उसके भाई की चाय की दुकान को भी हटा दिया गया है। स्थिति यह है कि पूरा परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है, ना तो उनके पास रहने को कोई घर है और ना ही अब कोई ऐसा व्यापार बचा है जिससे कि घर के 11 लोगों का पालन पोषण ठीक तरीके से किया जा सके। 
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि भरत के परिवार ने नानाखेड़ा के समीप अवंतिका होटल के पास सड़क किनारे खाली पड़ी करीब दो हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। यहां मकान बनाकर भरत, उसके दो भाई-भाभी और माता-पिता पिछले 20 साल से रह रहे थे। इतना ही नहीं अवैध मकान में उसने मंदिर भी बना रखा था, लेकिन इस कांड के बाद आरोपी का पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। न तो उन्हें रहने के लिए जगह मिल रही है और न खाने के लिए कुछ। आरोपी के माता-पिता भाभी और दो मासूम बच्चे ई-रिक्शा में बैठकर इधर-उधर भटक रहे हैं। 
विज्ञापन

 

Ujjain Rape Case: The rapist's family is neither getting a place to live nor any running business.
आरोपी की मां ने कहा है कि अब सहा नहीं जा रहा, मैं कुछ कर लूंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
भरत की मां ने कहा- सरकार हमारी मदद करे
आरोपी की मां का कहना है, ‘सरकार हमारी मदद करे, जिसने गुनाह किया था वो पुलिस की हिरासत में है। हम लोगों का क्या कसूर है। हमारा बस इतना ही कसूर है कि हमने उसे जन्म दिया। मैं मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहती हूं’। आरोपी की मां ने आगे कहा कि “हमारा पूरा घर रो रहा है। मैं कुछ नहीं बोल सकती। मैं कुछ भी कर लूंगी। बहुत परेशान हूं। हमने ऐसी क्या गलती की जो हमको रहने के लिए जगह नहीं मिल रही है। कोई भी मां-बाप औलाद पैदा करता है तो उसे ये तो नहीं पता होता है कि 20 साल बाद बच्चा ऐसा निकलेगा।

यह है पूरा घटनाक्रम
25 सितंबर 2023 को मानसिक रूप से कमजोर सतना की 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची देर रात करीब 3 बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। उस दौरान आरोपित भरत सोनी उसे अपनी ऑटो रिक्शा में बैठाकर ले गया और जीवनखेड़ी क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद वह अर्धनग्न अवस्था में करीब आठ किलोमीटर तक पैदल घूमती रही। इस दौरान उसकी किसी ने मदद नहीं की थी। बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा चौराहे से करीब दांडी आश्रम के राहुल आचार्य ने उसकी अवस्था देखकर मदद की और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित भरत सोनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को घटनास्थल जीवनखेड़ी ले गई थी। यहां सोनी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया था। गिरने से उसके पैर की हड्डी टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed