{"_id":"65169806500295bed3014e9d","slug":"ujjain-rape-case-statement-of-father-of-rape-accused-said-police-had-to-shoot-directly-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Rape Case: आरोपी के पिता का बयान- 'मेरे बेटे ने गलत काम किया है, गिरफ्तारी की जगह गोली मार देनी थी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Rape Case: आरोपी के पिता का बयान- 'मेरे बेटे ने गलत काम किया है, गिरफ्तारी की जगह गोली मार देनी थी'
Fri, 29 Sep 2023 04:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 29 Sep 2023 04:57 PM IST
सार
Ujjain Rape Case: 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी के पिता का बयान आया है। पिता का कहना है कि मेरे बेटे ने बहुत गलत काम किया है। पुलिस को उसे गिरफ्तार करने की जगह गोली मार देनी थी।
विज्ञापन
आरोपी भरत सोनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी ऑटो चालक भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑटो चालक ने ऑटो के अंदर सबूतों व ऑटो की नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। अब इस मामले में आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बेटी मेरी हो या किसी की, इस तरह के काम करने वाले को जीने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला सामने आने के बाद से राजू सोनी का पूरा परिवार परेशान है। राजू सोनी ने कहा कि हम बहुत परेशान हैं। खाना भी नहीं खा सके हैं। बोलते-बोलते कह गए कि मैं क्या करूं? मर जाऊं या मार डालूं परिवार को। पुलिस को उसे पकड़ना नहीं चाहिए था बल्कि गोली मार देना था। पिता ने आरोपी की मां को समझाया है कि आज से हमारा लड़का मर गया है। हमारे घर के अंदर भी दो बहू हैं। वह उनके साथ भी गंदा काम कर सकता था। उसने बहुत गंदा काम किया है। उन्हें बहुत शर्म आ रही है। उनके बेटे ने बहुत खराब काम किया। उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके एक बेटे की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। ऑटो की किस्त भरनी थी। इस कारण उन्होंने भरत को ऑटो चलाने को कहा था। उन्होंने कहा- "दुख तो बहुत है मैं क्या करूं मैं तो मर जाऊंगा। मेरी औरत क्या करेगी, वह भी मर जाएगी। हमको घर के बाहर बैठने में शर्म आ रही है"।
आरोपी के पिता ने बताया कि ऑटो के पीछे छोटे भाई अर्जुन का नाम लिखा था। ऑटो भी वह ही चलाता था। इस कारण आरोपी ने बचने के लिए उसके ऊपर पोस्टर चिपका दिया था। आरोपी के पिता ने कहा कि उन्हें अगर ये मामला पता होता तो वह खुद ही पुलिस को बुलाकर आरोपी को बंद करवा देते। बेटे को खुद ही मार डालते।
