फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain prisoner released on parole during Corona period did not return even after three years

Ujjain: कोरोना काल में पैरोल पर रिहा कैदी तीन साल बाद भी नहीं लौटा, अब पुलिस ने फरार होने का मामला दर्ज किया

Mon, 17 Jul 2023 05:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 05:50 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन में भैरवगढ़ जेल से पैरोल पर कैदी ऐसा गया की तीन साल बाद भी वापस लौटकर नहीं आया। कई बार रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन झाबुआ जिले का कैदी नहीं आया। अब पुलिस ने फरार होने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Ujjain prisoner released on parole during Corona period did not return even after three years
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उज्जैन में भैरवगढ़ जेल के आधे से अधिक कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। उन्हें स्थिति सामान्य होने पर वापस आना था। लेकिन एक कैदी नहीं आया है, जिस पर प्रकरण दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया, साल 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी। दुनियाभर में कामकाज बंद हो गए थे और हजारों लोग इसका शिकार हुए थे। भैरवगढ़ जेल में भी कई बंदी संक्रमित पाए गए थे और संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर बंदियों को पैरोल की छूट दी गई थी।
विज्ञापन


उस दौरान करीब एक हजार से ज्यादा कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था और सामान्य स्थिति होने पर उन्हें फिर से जेल में आमद दर्ज कराने को कहा गया था। करीब चार महीने बाद जितने भी कैदी गए थे, उन सभी ने अपनी आमद दर्ज करा दी थी। लेकिन झाबुआ जिले का कैदी रमेश पिता मांगू वापस नहीं लौटा और उसे कई बार रिमांडर भेजकर हाजिर होने के लिए कहा गया है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया है। पुलिस ने इसके बाद भैरवगढ़ थाने में उसके फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed