फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Prediction of Gothra Mataji - King will not change, accidents will increase, silver prices remain high

Ujjain: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी- राजा नहीं बदलेगा, चांदी के भाव तेज रहेंगे तो दुर्घटनाएं बढ़ेंगी

Wed, 17 Apr 2024 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 11:12 PM IST
सार

रामनवमी बुधवार को चिलचिलाती धूप में दोपहर 2:10 बजे जब गोठड़ा माताजी के रूप में पंडा नागुलाल जी गायरी ने देश का राजा उज रेगा की भविष्यवाणी की तो उपस्थित हजारों लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

विज्ञापन
Ujjain: Prediction of Gothra Mataji - King will not change, accidents will increase, silver prices remain high
गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामनवमी पर उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील अंतर्गत ग्राम गोठड़ा की प्रसिद्ध भविष्यवाणी की गई। इसमें देश का राजा वही रहने की बात कही गई। वहीं चांदी महंगी होने, गर्मी तेज पड़ने, वैशाख में पानी गिरने की भविष्यवाणी की गई। गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी सुनने के लिए महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के अनेक जिलों खासकर मालवा अंचल से हजारों लोग सुबह से ही चंबल नदी के तट पर आते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि रामनवमी बुधवार को चिलचिलाती धूप में दोपहर 2:10 बजे जब गोठड़ा माताजी के रूप में पंडा नागुलाल जी गायरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना राजा उज रेगा की भविष्यवाणी की तो उपस्थित हजारों लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील अंतर्गत ग्राम गोठड़ा में एक ही परिवार द्वारा करीब चार पीढ़ी से भविष्यवाणी कर रहे नागुलाल जी पन्डा ने 7 मिनट 48 सेकंड में जो घोषणा की वह इस प्रकार है। वैशाख में पानी है। इस साल में गर्मी तेज रहेगी। मावठा वैशाख से लेकर जेठ में भी है। आधा आषाढ़ में सातम तक बोवनी होगी। ज्यादा ठंड से फसलों को नुकसान होगा। ओला वृष्टि भी होगी जिसमें कहीं-कहीं ज्यादा नुकसान होगा। गेहूं की फसल अच्छी होगी, प्याज एवं लहसुन के भाव अच्छे रहेंगे।
विज्ञापन


बताया कि जाते हुए वैशाख माह से आषाढ़ माह तक बीमारियां खूब फैलेंगी। चांदी के भाव तेज रहेंगे। गेहूं-लहसुन के भाव बढ़ेंगे। कुंवार माह में आंधी-तूफान आएंगे। लोगों को अधिक से अधिक यज्ञ करने के साथ ही गो सेवा भी करना है। इस साल दुर्घटनाएं खूब होंगी। माताजी ने कहा कि इस कलियुग में कैसी मुश्किल है कि बेटा बाप को मार रहा है और लोगों को मां और बेटी का भी ध्यान नहीं है। पानी खूब गिरेगा। सबसे आखिर में माताजी ने कहा कि राजा उज रेगा। इसके पूर्व श्री महिषासुर मर्दिनी मंदिर से माता जी की वाडी मलेनी नदी पर पहुंची, जहां हजारों लोग चिलचिलाती धूप में माता जी की भविष्यवाणी सुनने के लिए बेताब देखे गए। करीब 45 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे समाजसेवी बड़ावदा निवासी समाजसेवी मांगीलाल अजमेरा ने बताया कि गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। समाज सेवी शांतिलाल चौहान मामटखेड़ा वाले ने बताया कि माता जी की प्रत्येक भविष्यवाणी प्रतिवर्ष शत प्रतिशत सही होती है इसीलिए गोठड़ा माताजी का नाम कई राज्यों में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed