फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Policemen angry over complaint on 181 Villager beaten up court grants immediate bail

Ujjain: 181 पर शिकायत करने से नाराज पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण को पीटा, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Fri, 24 Nov 2023 12:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:27 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन जिले के तराना में पुलिसकर्मियों द्वारा एक ग्रामीण को पीटने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने 181 पर शिकायत की थी, पुलिसकर्मी उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शिकायत वापस ने लेने पर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण को पीट दिया।

विज्ञापन
Ujjain: Policemen angry over complaint on 181 Villager beaten up court grants immediate bail
पीड़ित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के तराना थाने के पुलिसकर्मियों पर एक ग्रामीण ने बर्बरतापूर्वक मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में न्यायालय द्वारा जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


उज्जैन जिले के तराना तहसील के गांव नाटाखेड़ी निवासी ग्रामीण नारायण सिंह पिता डूंगा को गुरुवार को तराना पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया था। नारायण सिंह पर धारा 110 की कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा गया था, लेकिन शरीर पर चोट के निशान और सिर पर बंधी पट्टी देखने के बाद न्यायालय द्वारा तत्काल जमानत दी गई और इस मामले में तराना पुलिस पर जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में घायल ग्रामीण नारायण सिंह ने बताया कि उसके पुराने मामलों को लेकर जो की पूरी तरह खत्म हो चुके हैं उनको लेकर तराना पुलिस द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। जिसके कारण उसके द्वारा 181 पर सीएम हेल्पलाइन में तराना पुलिस की शिकायत कर दी थी।पुलिसकर्मी इस शिकायत को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। नारायण सिंह द्वारा मना करने पर तराना के पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और मारपीट कर धारा 110 की कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने जब उसे घायल देखा तो पूछताछ की तब नारायण सिंह के अनुसार उसे तत्काल जमानत दी गई और तराना पुलिस पर जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed