फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Police searching missing person when minor was found it was found out that gang rape had taken place

Ujjain Crime: पुलिस कर रही थी गुमशुदा की तलाश, नाबालिग मिली तो पता चला हो गया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 02 May 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 May 2024 09:33 PM IST
सार

पुलिस गुमशुदा की तलाश कर रही थी। ऐसे में नाबालिग मिली तो पता चला कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन
Ujjain Police searching missing person when minor was found it was found out that gang rape had taken place
माकड़ौन थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के माकड़ौन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग सुबह घर से अचानक कहीं गायब हो गई थी। परिजनों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब नाबालिग नहीं मिली तो परिजन थाने पहुंचे। जहां उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

विज्ञापन


परिजनों के साथ ही पुलिस भी गुमशुदा की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन जब वह शाम को वापस लौटी तो उसने बताया कि मेरे साथ गांव में ही रहने वाले तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पूरे मामले में माकड़ौन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी भविष्य भास्कर ने बताया कि तराना तहसील के माकड़ौन थाना अंतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से बुधवार को अचानक कहीं गायब हो गई थी। इस मामले में पुलिस और परिजन नाबालिग को खोज ही रहे थे कि तभी वह खुद शाम को घर पहुंच गई और उसने परिवार के साथ आकर थाने में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाले समाज का लड़का बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया था। वहां पर उसके साथ दो अन्य लड़के भी आ गए, जिसके बाद तीनों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। माकड़ौन थाना पुलिस ने गांव के ही रहने वाले गोविन्द गुर्जर, विनोद गुर्जर और दिनेश गुर्जर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


मेडिकल करवाया, न्यायालय में दिए कथन
सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया और उसके बाद तराना न्यायालय में नाबालिग को पेश किया था। जहां पर माननीय न्यायाधीश के समक्ष उसके बयान भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed