फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Shubham Nepali, the mastermind of MD drug smuggling worth Rs 2 crore, arrested in Indore

Ujjain News: इंदौर में दो करोड़ की एमडी ड्रग तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम नेपाली गिरफ्तार, एक महीने से था फरार

Tue, 05 Aug 2025 07:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 05 Aug 2025 07:03 PM IST
सार

शुभम पर पहले से 18 अपराध दर्ज हैं और वह वाट्सएप कॉल के जरिए अपना नेटवर्क संचालित करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसका गिरोह 12 युवाओं की मदद से ड्रग्स की सप्लाई करता था। शुभम का छोटा भाई रजत यादव उर्फ नेपाली भी गिरोह में शामिल था, जो 8 साल की बच्ची के साथ ड्रग्स बेचता था ताकि पुलिस को संदेह न हो।

विज्ञापन
Ujjain News: Shubham Nepali, the mastermind of MD drug smuggling worth Rs 2 crore, arrested in Indore
तस्कर शुभम नेपाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 जुलाई को इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने एक महीने से फरार एमडी ड्रग तस्करी मामले में आरोपों से घिरे तस्कर शुभम नेपाली को उज्जैन पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। शुभम पर आरोप है कि उसने राउ, इंदौर, उज्जैन और अन्य अलग-अलग ठिकानों पर रहकर लगभग 2 करोड़ का एमडी ड्रग का कारोबार फैलाया था। आरोपी शुभम नेपाली के रिकॉर्ड देखे गए तो लगभग 18 अपराध शुभम पर दर्ज मिले। पुलिस के अनुसार शुभम नेपाली वह महीने में करीब दो करोड़ रुपये का एमडी ड्रग बेचता है। उसके गिरोह में करीब 12 युवा सक्रिय हैं जो इंदौर और आसपास के इलाकों में ड्रग्स की पुड़िया सप्लाई करते हैं। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जो फर्जी नाम पर लिए गए थे। जिसकी जांच भी जारी है।

विज्ञापन


शुभम नेपाली, तस्कर
विज्ञापन


वॉट्सएप कॉल से ऑपरेट करता था नेटवर्क
शुभम ने जेल में रहते हुए भी अपनी ड्रग चेन को सक्रिय रखा। वह द्वारकापुरी, राउ, चंदन नगर और अन्नपूर्णा क्षेत्रों में युवाओं के जरिये ड्रग बेचवाता रहा। पूछताछ में सामने आया कि वह महंगी गाड़ियों और बाइकों का शौकीन है और हाल ही में साढ़े तीन लाख की बाइक खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खुला गैंग का राज
कुछ हफ्ते पहले इंदौर पुलिस ने श्रद्धा सबुरी कॉलोनी से लोकेश मोरवाल और प्रजापत नगर से रितेश उर्फ नेगू सोलंकी को पकड़ा था। इनकी निशानदेही पर यश वानखेड़े और दीपक बामने का नाम सामने आया, जो श्रीराम नगर में ड्रग सप्लाई कर रहे थे।।जांच में शुभम का छोटा भाई रजत यादव उर्फ नेपाली भी पुलिस की पकड़ में आया, जो 8 साल की बच्ची को साथ बिठाकर ड्रग बेचता था ताकि पुलिस को शक न हो। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने इस मामले में कहा कि शुभम नेपाली के मामले में इंदौर पुलिस ने हमसे जानकारी ली थी। तस्कर को लेकर उज्जैन से जुड़ी हर जानकारी हमारे द्वारा दी गई है। लेकिन इस पूरी कार्यवाही को इंदौर पुलिस ने ही अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed