{"_id":"63bd4fe46732702da9420e86","slug":"ujjain-police-arrested-a-young-man-roaming-on-a-stolen-bike-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: जहां से बाइक चुराई थी, उसी एरिया में लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने सूचना मिलते ही गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: जहां से बाइक चुराई थी, उसी एरिया में लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने सूचना मिलते ही गिरफ्तार किया
Tue, 10 Jan 2023 05:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:15 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में सोमवार दोपहर एक ऐसी घटना घटित हुई, जिसमें एक चोर साल भर पहले चुराई बाइक से घूम रहा था। चोरी की इस बाइक को सतीगेट क्षेत्र के लोगों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में पिछले साल 21 फरवरी को ऋषिनगर निवासी दीपक देशमुख सतीगेट स्थित मिलन होजरी पर आया था। इस दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई थी, चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। वाहन चोरी का मामला दर्ज करने के बाद खाराकुआं पुलिस ने मामला जांच में ले लिया था।
विज्ञापन
बता दें कि लंबे समय तक वाहन का सुराग नहीं मिला। बीते दिन सोमवार शाम अचानक वही बाइक सतीगेट पर खड़ी मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर आई और चोर को पकड़ने के लिए दो घंटे तक वहीं नजर जमाए रखी। तभी वाहन चुराने वाला वाहन को उठाने लगा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी खुद चला रहा था बाइक...
पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि पिता गोवर्धनलाल निवासी गढ़कालिका बताया। आरोपी ने बताया कि बाइक चुराने के बाद वह तभी से उसे चला रहा है। सोमवार शाम को सतीगेट पर खरीदी करने आया था और इसी दौरान पुलिस के हाथ आ गया।
विज्ञापन
जहां से चोरी गई थी, वहीं से मिली बाइक...
11 महीने पहले सतीगेट से बाइक चोरी हो गई थी और चोर बाइक को तभी से खुद ही चला रहा था। वह उसी वाहन से सतीगेट पर खरीदी करने आया और सूचना के बाद पुलिस मौके पर आ गई। दो घंटे तक निगरानी के बाद आरोपी वाहन उठाने आया तो उसे गिरफ्तार कर लिया।
