फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   ujjain-petrol-pump-panic-buying-fuel-rumor-no-shortage-news

यहां अफवाहों से मचा हड़कंप: उज्जैन में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने कहा- ईंधन की कोई कमी नहीं

Wed, 25 Mar 2026 08:48 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 08:48 AM IST
सार

उज्जैन में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के चलते पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी, जबकि प्रशासन ने पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होने की पुष्टि की। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें। 

विज्ञापन
ujjain-petrol-pump-panic-buying-fuel-rumor-no-shortage-news
पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण लोगों में डर का माहौल, प्रशासन ने दिया भरोसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर दुनिया वैश्विक ईधन के संकट से जूझ रही है। दुनियाभर की सप्लाई चैन प्रभावित हो गई है। ऐसे में मंगलवार रात उज्जैन शहर में पेट्रोल पंपों पर अचानक असामान्य भीड़ देखने को मिली। शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पंपों पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालक भी अचानक बढ़ी इस भीड़ को देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन

बाद में स्थिति स्पष्ट हुई कि सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया था। किसी वास्तविक कमी के बिना ही लोगों ने घबराकर ईंधन भरवाना शुरू कर दिया, जिससे पैनिक बाइंग की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की किल्लत की जानकारी मिली थी, जिसके चलते वे एहतियातन पंपों पर पहुंचे। वहीं, पंप संचालकों ने साफ किया कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि यह स्थिति पूरी तरह अफवाहों के कारण उत्पन्न पैनिक बाइंग का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंधन की कोई कमी नहीं: जिला आपूर्ति नियंत्रक
जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी शालू वर्मा ने भी सभी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि उज्जैन जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, नायरा और अन्य कंपनियों के पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन स्टॉक में मौजूद है। जिले में कुल मिलाकर लगभग 1605 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 2417 हजार किलो लीटर डीजल उपलब्ध है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त है।



ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri: उज्जैन की भूखी माता को चढ़ती है पशु बलि और लगता है शराब का भोग, नरबलि से भी जुड़ा है इतिहास

दो पेट्रोल पंप बंद होने से बढ़ी परेशानी
शहर के दो तालाब क्षेत्र और नानाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंपों पर शाम के समय पेट्रोल-डीजल की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई, जिससे वहां पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई लोग ईंधन के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। हालांकि, इन पंपों पर सीएनजी उपलब्ध रही। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि पंप कर्मचारियों ने उन्हें सुबह ईंधन मिलने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed