{"_id":"64f9d6d32403378795041875","slug":"ujjain-old-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-the-house-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: वृद्ध महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति और बेटे की पहले हो चुकी है मौत, बहू ने दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: वृद्ध महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति और बेटे की पहले हो चुकी है मौत, बहू ने दी सूचना
Thu, 07 Sep 2023 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2023 07:28 PM IST
सार
महाशक्तिनगर निवासी अरुणा पांडे पति कुंजबिहारी पांडे ने अपने घर में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
उज्जैन में वृद्धा ने फांसी लगा ली
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में बुधवार शाम 64 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की बहू ने नानाखेड़ा थाने पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार महाशक्तिनगर निवासी अरुणा पांडे पति कुंजबिहारी पांडे ने अपने घर में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि महिला के पति कुंजबिहारी पांडे का निधन हो चुका है। महिला के पति 32वीं बटालियन में सिपाही थे। इसके अलावा महिला के पुत्र लोकेश पांडे का भी पूर्व में निधन हो चुका है। महाशक्तिनगर स्थित मकान में अरुणा पांडे के अलावा बहू शिवा पांडे पति स्व. लोकेश पांडे रहती हैं, जिसे सबसे पहले सास द्वारा फांसी लगाने की जानकारी लगी। अरुणा पांडे ने किस वजह से फांसी लगाई इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में जांच करेगी।