फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Youth working in JK Cement factory died of burns

Ujjain News: जेके सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की जलने से मौत, मामले की जांच शुरू

Mon, 01 May 2023 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 May 2023 05:35 PM IST
सार

उज्जैन जिले में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की जलने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ujjain News Youth working in JK Cement factory died of burns
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के जेके सीमेंट फैक्ट्री में एक युवक के जलने पर उसे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद युवक का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भैरवगढ़ थाने के उपनिरीक्षक एसएन प्रजापति ने बताया कि सौडंग खलाना रोड पर जेके सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले राजेंद्र पिता उचित राय निवासी झारखंड गैस के कारण गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसे उपचार के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन


लगभग 50 फीसदी झुलसने के कारण राजेंद्र की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। यही कारण रहा कि सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। राजेंद्र का पोस्टमॉर्टम करने के लिए भैरवगढ़ थाना पुलिस उसे जिला चिकित्सालय लाई थी। जहां पोस्टमार्टम के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed