फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News way to Chamleshwar Mahadev passes through death a culvert connects five villages

Ujjain News: मौत के पास से होकर गुजरता है चामलेश्वर महादेव जाने का रास्ता, पांच गांव को जोड़ती है एक पुलिया

Wed, 02 Aug 2023 05:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में चामलेश्वर महादेव जाने का रास्ता मौत के पास से होकर गुजरता है। यहां सिर्फ एक ही पुलिया है, जो पांच गांवों को जोड़ती है। लोग पैदल और वाहन के जरिए दिन-रात यहां से गुजरते हैं।

विज्ञापन
Ujjain News way to Chamleshwar Mahadev passes through death a culvert connects five villages
चामलेश्वर महादेव जाने का रास्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बडनगर तहसील के गांव मुंडत में श्री चामलेश्वर महादेव मंदिर जाने का रास्ता इस तरह खराब हो गया है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जैसे मौत का भय रहता है। बारिश के इस मौसम में स्थितियां कुछ यह हो चुकी हैं कि एक ओर तेज गति से आने वाला पानी और दूसरी ओर जर्जर सड़क के कारण कभी-कभी पुल के बीचो-बीच वाहन तक फस जाते हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह इस पुल के हालात कुछ ऐसे थे कि जब एक ट्रक पुल से निकलने लगा तो ट्रक का एक पहिया पुल पर ही फंस गया। सामान से भरा यह ट्रक किसी अनहोनी का शिकार न हो जाए, इसीलिए तुरंत क्षेत्र के लोगों द्वारा दो जेसीबी के माध्यम से ट्रक को पुल पार करवाने का प्रयास किया गया। स्थितियां यह थी कि अगर जेसीबी चालक और ट्रक चालक से कोई भी गड़बड़ी होती तो यह ट्रक पुल से नीचे भी गिर सकता था। आज तो यह ट्रक बड़ी मशक्कत के बाद इस पुलिया से निकाल लिया गया, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अगर पुल की मरम्मत समय रहते नहीं होती है तो इस घटना की पुनरावृत्ति भी हो सकती है।
विज्ञापन


इन गांवों को जोड़ने का है एकमात्र मार्ग
बताया जाता है कि मुंडत बडनगर तहसील के ग्राम मुंक में चामलेश्वर महादेव मंदिर जाने वाला यह मार्ग खरसोद कला, बालोदाहसन, खेड़ानारायण, महूदीखेमा, कल्याणपुरा के साथ ही अन्य गांवों में पहुंचने का एकमात्र मार्ग है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी इसे ठीक करवाने के लिए कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी समस्या की ओर जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed